Advertisement
होमताजा खबरखेलक्रिकेट
IPL 2021 से पहले एमएस धोनी की इस रणनीति के कायल हुए गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बात

IPL 2021 से पहले एमएस धोनी की इस रणनीति के कायल हुए गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बात

Last Updated:

आईपीएल 2021 से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने की एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ, कहा- वो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम हर सीजन के मुताबिक बनाते हैं

IPL 2021 से पहले एमएस धोनी की इस रणनीति के कायल हुए गौतम गंभीर, कह दी बड़ी बातZoom
IPL 2021: गौतम गंभीर ने की एमएस धोनी की तारीफ (Gautam Gambhir/Instagram)
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 से पहले खिलाड़ियों को रिलीज करने और रिटेन करने की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है. आरसीबी ने हमेशा की तरह अपने 10 खिलाड़ियों को सीजन से पहले रिलीज कर दिया, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने ज्यादातर खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा. चेन्नई सुपरकिंग्स की इस रणनीति ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को काफी प्रभावित किया है. गौतम गंभीर ने कहा कि एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने खिलाड़ियों पर विश्वास रखते हैं यही उनकी खूबी है. बता दें आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने केदार जाधव, पीयूष चावला, मुरली विजय, हरभजन सिंह और मोनू कुमार को रिलीज किया है. वहीं शेन वॉटसन फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
गौतम गंभीर ने चेन्नई की इस रणनीति को सही बताया और उन्होंने धोनी की तारीफ भी की. गंभीर ने कहा कि धोनी ज्यादा आगे की नहीं सोचते यही उनकी खासियत है. गंभीर के मुताबिक धोनी वर्तमान के हिसाब से काम करते हैं, यही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
धोनी के कायल हुए गंभीर
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट कनेक्टेड में गौतम गंभीर ने कहा, 'यही धोनी की खासियत है. मैंने हमेशा कहा है कि धोनी ज्यादा आगे की नहीं सोचते. वो हमेशा मौजूदा सीजन के हिसाब से टीम बनाते हैं. यही आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स में फर्क है. लोग कह रहे थे कि चेन्नई का पिछला सीजन बेहद खराब रहा और अब उसे पूरी तरह टीम बदलने की जरूरत है लेकिन उन्होंने सिर्फ 5 खिलाड़ियों को बाहर किया. वहीं आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने के बाद 10 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया.'
Advertisement
गौतम गंभीर ने कहा कि अगर आप खराब सीजन के बावजूद खिलाड़ियों को अपने साथ रखते हैं तो उनका विश्वास बढ़ता है. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता का राज धोनी का संतुलन ही है. बता दें आईपीएल 2021 की खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को होगी जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स कुछ युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाती दिख सकती है.
और पढ़ें