दुनिया की सबसे बड़ी टीम को लड़ना सिखाया, मगर Coronavirus से खुद जिंदगी की जंग हार गया यह दिग्गज खिलाड़ी
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण अभी तक दुनिया में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है.

मैड्रिड. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर से पूरी दुनिया परेशान है. कई हजार लोग अब तक इस महमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं. चीन के वुहान शहर से शुरू हुई महामारी ने इटली और स्पेन में काफी तबाही मचाई है. स्पेन के सबसे बड़े क्लब में से एक रीयाल मैड्रिड (Real Madrid) के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज (Lorenzo Sanz) भी इस वायरस का शिकार बन गए. 4 बेटों के पिता सैंज के दो बेटे पाको और फर्नांडो भी पेशेवर फुटबॉलर रहे चुके हैं. लोरेंजो 76 साल के थे.
सैंज 1995-2000 तक इस स्पेनिश लीग के प्रमुख थे. इस दौरान रीयाल ने दो बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीता. उनके बेटे लोरेंजो सैंज जूनियर ने ट्वीट किया कि मेरे पिता का अभी निधन हो गया. वह इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने के हकदार नहीं थे. तीन दिन पहले पेशेवर बॉस्केटबाल खिलाड़ी सैंज जूनियर ने कहा था कि उनके पिता कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित हैं और उन्हें मैड्रिड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1320 लोगों की मौत हो चुकी है.
Advertisement
खुद गोलकीपर थेसैंज
9 अगस्त 1943 में मैड्रिड में जन्में सैंज (Lorenzo Sanz) खुद गोलकीपर थे. उन्होंने युवा समय में कई मैड्रिलियन लीग्स खेली. इसके बाद उन्होंने बिजनेस की राह पकड़ ली. वह घर पर ही एक सप्ताह से अधिक बुखार से जूझते रहे, मगर हालत और अधिक खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. मगर वह इस वायरस से लड़ नहीं पाए और दम शनिवार को ही दम तोड़ दिया.

और पढ़ें