कोविड-19 से उबरे अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ने पर बोले- टेस्ट डेब्यू के बाद जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ पल
Agency:भाषा
Last Updated:
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े थे. वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ बायो-सिक्योर बबल में आए थे लेकिन तीन अप्रैल को उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. उनमें हल्के लक्षण थे जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया वह 20 दिन तक क्वारंटीन में थे.

चेन्नई. आईपीएल में पिछली बार की उपविजेता टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) कोविड-19 से उबर गए हैं. वह इस वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के कारण 20 दिन तक आइसोलेशन पर रहे और अब फिर से दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ गए हैं. उन्होंने इसे टेस्ट पदार्पण के बाद अपनी जिंदगी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पल करार दिया.
यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था, वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-सिक्योर बबल) में आए थे लेकिन तीन अप्रैल को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिये थे जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था.
इसे भी पढ़ें, साक्षी ने दिया धोनी के माता-पिता के स्वास्थ्य पर अपडेट, दुआ मांगने वालों को भी कहा शुक्रिया
दिल्ली कैपिटल्स की प्रेस विज्ञप्ति में अक्षर ने कहा, ‘आइसोलेशन में 20 दिन बिताने के बाद वापस आकर और अपने साथियों से मिलकर वास्तव में बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे टेस्ट पदार्पण के बाद यह मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ पल है.’ बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम की जीत से वह खुद को प्रेरित रखते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं 20 दिन तक कमरे में अकेले रहा और मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं था. मैं मैच देख रहा था और एक चीज अच्छी रही कि हमारी टीम ने अपने अधिकतर मैच जीते. इससे मैं फिर से टीम से जुड़ने को लेकर अधिक प्रेरित हुआ.’
Advertisement
| Smiles and hugs all around as Bapu returned to the DC campOh, how we missed you, @akshar2026P.S. Kya challlaaaaa? #YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCAllAccess @OctaFX @ITCGrandChola pic.twitter.com/wRl1I1M5dW— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 22, 2021
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गई.’ अक्षर ने वीडियो में कहा, ‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है.’ पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे. अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था.
और पढ़ें