बेहद सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरा वाला Samsung का धांसू स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM और 4 कैमरे
Agency:News18Hindi
Last Updated:
सैमसंग के 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F62 को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदा जा सकता है. फोन में कंपनी का एक्सीनोस 9825 प्रोसेसर दिया है. इस फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है.

अगर आपको नया फोन खरीदने की प्लानिग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि सैमसंग के 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी F62 को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदा जा सकता है. बता दें कि इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है. लेकिन इसे 6,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जाएगा.
अगर आप इस फोन को नो कॉस्ट EMI पर खरीदना चाहते हैं तो आपको हर महीने के न्यूनतम 4,000 रुपये देने होंगे. वहीं, स्टैंडर्ड EMI के तहत हर महीने न्यूनतम 832 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत 14,250 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है.
फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F62 में 6.7 इंच का सुपर AMOLED+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. फोन में कंपनी का एक्सीनोस 9825 प्रोसेसर दिया है. इस फोन को 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है, जो कि माइक्रो SD के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड वन यूआई 3.1 पर काम करता है.
Advertisement
फोन में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा
कैमरे के तौर पर गैलेक्सी F62 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में फ्रंट के तौर पर सेल्फी कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.
कैमरे के तौर पर गैलेक्सी F62 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में फ्रंट के तौर पर सेल्फी कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.
पावर के लिए गैलेक्सी F62 में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस, जीपीआरएस, माइक्रो-यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें