Advertisement
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
आपके फेसबुक-गूगल अकाउंट से छेड़छाड़ कर रहे हैं ये 9 ऐप्स, फौरन करें डिलीट

आपके Facebook-Google अकाउंट से छेड़छाड़ कर रहे हैं ये 9 ऐप्स, फौरन डिलीट करने की सलाह

Last Updated:

जानें कौन सी हैं वह 9 ऐप्लिकेशंस जिससे आपके फोन पर बड़ा खतरा है...

आपके फेसबुक-गूगल अकाउंट से छेड़छाड़ कर रहे हैं ये 9 ऐप्स, फौरन करें डिलीटZoom
Virus Apps
गूगल (Google fake apps) पर मौजूद फेक ऐप्स को लेकर फिर एक मामला सामने आया है. प्ले स्टोर पर 9 ऐसे फर्जी ऐप्स स्पॉट किए गए हैं, जिससे यूज़र्स के फेसबुक (facebook) और गूगल अकाउंट (google account) को बड़ा खतरा है. ट्रेंड माइक्रो (Trend Micro) नाम की जापानी साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने उन 9 ऐप्स के बारे में बताया है. इन ऐप्स को करीब 4,70,000 बार डाउनलोड किया गया है.
खतरनाक ऐप्स की लिस्ट में शूट क्लीन, जंक क्लीनर, फोन बूसटर जैसी ऐप्स मौजूद हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी का कहना है कि यह फर्जी ऐप्स खुक को ‘Speed Clean’ या ‘Super Clean’ नाम से छुपा लेती हैं. ये खुद को ऐसे पेश करती है कि ये आपके स्मार्टफोन्स से जंक फाइल को क्लीन करती हैं, लेकिन असल में यह फेक ऐप्स हैं.

Play Store पर फर्जी हैं 9 ऐप्स.

Advertisement
ये हैं 9 ऐप्स की लिस्ट...
-Shoot Clean-Junk Cleaner, Phone Booster, CPU Cooler
- Super Clean Lite- Booster, Clean & CPU Cooler
- Super Clean-Phone Booster, Junk Cleaner & CPU Cooler
- Quick Games - H5 Game Center
- Rocket Cleaner
- Rocket Cleaner Lite
- Speed Clean-Phone Booster, Junk Cleaner & App Manager
- LinkWorldVPN
- H5 gamebox
(ये भी पढ़ें- Jio प्लान! सिर्फ 129 रुपये के रिचार्ज पर महीने भर करें अनलिमिटेड फ्री कॉल, डेटा का फायदे भी..)
इन ऐप्स से फेसबुक-गूगल अकाउंट को बड़ा खतरा
ट्रेंड माइक्रो फर्म का कहना है कि यह 9 ऐप्स फोन में मैलवेयर के 3000 वेरिएंट्स को डाउनलोड कर सकती है. साथ ही यूज़र के गूगल और फेसबुक अकाउंट को भी ऐक्सेस ले सकती है. ये ऐप्स यूज़र को गूगल Admob या Facebook Audience Network जैसे विज्ञापन दिखाती हैं, और यूज़र से उसपर क्लिक करवाती हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें