होमताजा खबरमोबाइल-टेक
Flipkart Cooling Days sale: 22,999 रुपये में खरीदें 45 हजार का AC, और भी ढेरों ऑफर

Agency:News18Hindi
Last Updated:
सेल की खास बात यह है कि क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए EMI पर सामाान लेने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने गर्मी शुरू होने के साथ ही अपने ग्राहकों को सर्दी का एहसास करा दिया है. Flipkart ने 28 मार्च से तीन दिन के लिए Cooling Days sale की घोषणा की है. फ्लिपकार्ट में तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में एयर कंडीशन, रेफ्रिजरेटर और कूलर पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. इस सेल की खास बात यह है कि क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए EMI पर सामान लेने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा. फ्लिपकार्ट में तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में 45 हजार वाले एयर कंडीशन को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. यही नहीं क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीददारी करने पर इसका दाम 10 प्रतिशत तक और कम हो जाएगा. इसी तरह एयर कूलर पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट हासिल की जा सकती है. यही नहीं रेफ्रिजरेटर पर भी भारती डिस्काउंट दिया जा रहा है.
MarQ कंपनी का स्प्लिट एसी फ्लिपकार्ट के Cooling Days sale में 22,999 रुपये में मिल रहा है. इस एसी की बाजार में 45 हजार रुपये कीमत है. फ्लिपकार्ट सेल में MarQ AC पर लगभग 48 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. एसी पर EMI की भी सुविधा दी गई है. 3,834 रुपये महीने की नो कॉस्ट EMI का फायदा भी ग्राहक उठा सकते हैं. कंपनी इस एसी पर एक साल की प्रॉडक्ट वारंटी और पांच साल की कंप्रेसर की वारंटी दे रही है.
इसे भी पढ़ें :- ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7, जानें क्या होगी कीमत
गोदरेज के सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर जिसकी कीमत बाजार में 14,560 रुपये है वह फ्लिपकार्ट सेल में 12,990 रुपये में मिल रहा है. यह रेफ्रिजरेटर तीन स्टार का है और 185 लीटर का है. इसे भी अगर क्रेडिट/डेबिट कार्ड से खरीदा जाता है तो कंपनी इसपर 10 फीसदी का और डिस्काउंट दे रही है.
इसे भी पढ़ें :-Lok Sabha Election 2019: वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं है आपका नाम, इस ऐप से करें चेक
Flipkart के Cooling Days sale में स्प्लिट इनवर्टर एसी पर भी भारी छूट दी जा रही है. वोल्टाज का 1.5 टन का स्प्लिट एसी जो कि बाजार में 55,490 रुपये में मिलता है उसे इस सेल में 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है . क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए EMI पर इस एसी को लेने पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.इस ACके लिए नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 5,500 रुपये से होती है.
एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी WhatsApp अपडेट्स

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें