Google ने दी चेतावनी! बार्ड से शेयर न करें पर्सनल जानकारी, नहीं तो प्राइवेसी में लग जाएगी सेंध
Written by:
Last Updated:
Google Bard Data Privacy Risk: बार्ड एक एआई चैटबॉट है, इसलिए यह उपयोगकर्ताओं के साथ हुए चैट का डेटा रिकॉर्ड करता है. इसके अलावा यह डिवाइस इंफाॅर्मेशन, लोकेशन और फीडबैक के डेटा का रिकॉर्ड रखता है.

Google Bard Data Privacy Risk: टेक दिग्गज गूगल ने अपने वार्षिक आई/ओ इवेंट में अपने आर्टिफीसियली इंटेलिजेंट (AI) चैटबॉट Google Bard को लॉन्च कर दिया है. बार्ड को लॉन्च करने से साथ ही गूगल ने इसे इस्तेमाल करने से संबंधित कुछ चेतावनियां भी दी हैं. बार्ड सेवाओं के नियम व शर्तों के अनुसार, Google ने उपयोगकर्ताओं को बार्ड के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की चेतावनी दी है. गूगल का कहना है कि बार्ड उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा को एकत्र करता है. ऐसे में किसी भी संवेदनशील जानकारी के लीक होने का खतरा बना रहता है.
गूगल का कहना है कि बार्ड सिर्फ एक प्रयोग है और यह कुछ मामलों में “गलत या अनुचित प्रतिक्रिया दे सकता है”. चूंकि यह एक प्रयोग है, इसलिए Google चाहता है कि लोग अपनी प्रतिक्रिया साझा करें और सेवा को बेहतर बनाने में सहायता के लिए डेटा एकत्र करने दें. बार्ड गूगल यूजर्स के अकाउंट से डाटा को डिफॉल्ट रूप से 18 महीनों के लिए स्टोर करता है. बार्ड का उपयोग शुरू करने से पहले आपको कुछ सावधानियों के बारे में पता होना चाहिए.
इन चीजों के लिए न करें बार्ड पर भरोसा
Google ने यह भी बताया है कि उपयोगकर्ताओं को किन चीजों के लिए बार्ड पर भरोसा नहीं करना चाहिए. इसमें कहा गया है कि लोगों को चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय या अन्य पेशेवर सलाह के रूप में बार्ड की प्रतिक्रियाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए. गूगल ने चेतावनी दी कि बार्ड वार्तालापों में किसी भी प्रकार की गोपनीय या संवेदनशील जानकारी साझा करने से भी बचना चाहिए. इसके अलावा गूगल ने यह भी सलाह दी कि उपयोगकर्ता किसी भी ऐसे संकेत को छोड़ने से बचें जिससे किसी व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिलती है.

Advertisement
आपका कौन सा डेटा रिकॉर्ड कर रहा है बार्ड?
गूगल के अनुसार, बार्ड एक एआई चैटबॉट है, इसलिए यह उपयोगकर्ताओं के साथ हुए चैट का डेटा रिकॉर्ड करता है. इसके अलावा यह आपके डिवाइस इंफाॅर्मेशन, लोकेशन और फीडबैक के डेटा का रिकॉर्ड रखता है.
गूगल के अनुसार, बार्ड एक एआई चैटबॉट है, इसलिए यह उपयोगकर्ताओं के साथ हुए चैट का डेटा रिकॉर्ड करता है. इसके अलावा यह आपके डिवाइस इंफाॅर्मेशन, लोकेशन और फीडबैक के डेटा का रिकॉर्ड रखता है.
बार्ड से कैसे हटाएं चैट डेटा?
Google बार्ड यूजर्स को अपना डेटा मैनेज करने का विकल्प देता है. लोग कभी भी अपनी बार्ड एक्टिविटी को बंद कर सकते हैं और रजिस्टर्ड अकाउंट से बार्ड गतिविधि को हटा सकते हैं. इसके लिए “myactivity.google.com/product/bard” पर जाना होगा.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें