10,999 रुपए में लॉन्च हुआ Lenovo K8 Plus स्मार्टफोन
Agency:News18Hindi
Last Updated:
K8 Plus को 3जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है.

भारत में बुधवार को लेनोवो K8 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है. लेनोवो K8 प्लस पिछले महीने लॉन्च हुए K8 Note का अपग्रेडेड वर्जन है. कस्टमर्स गुरुवार दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं. कंपनी का कहना है कि K8 Plus कुछ हफ्तों में ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलना शुरू हो जाएगा. K8 प्लस को 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है.
माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसकी स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी कस्टमर्स को दो दिन का बैटरी बैकअप देगी. K8 प्लस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इ8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फ्लिपकार्ट सेल में K8 Plus पर कई बेहतरीन ऑफर्स दिए जाएंगे. लेनोवो का कहना है कि इस स्मार्टफोन के साथ कस्टमर्स को बायबैक गारंटी मिलेगी. यूजर्स फ्लिकार्ट सेल में के8 प्लस के साथ मोटो पल्स हेडफोन 599 रुपए में खरीद सकेंगे. जबकि इसकी वास्तविक कीमत 1,699 रुपए है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें