Advertisement
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
Motorola Edge 30 Pro पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर पहली सेल आज

Motorola Edge 30 Pro पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर पहली सेल आज

Written by:
Last Updated:

एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM + 128GB में आया मोटोरोला स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है.

Motorola Edge 30 Pro पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, Flipkart पर पहली सेल आजZoom
Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के फ्रंट में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Motorola Edge 30 Pro Sale on Flipkart: मोटोरोला (Motorola) ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Pro लॉन्च किया था. 8GB RAM और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन की बिक्री आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart Sale) पर शुरू हो रही है. फ्लिपकार्ट की सेल में इस फोन पर कई शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं. इन ऑफर्स की बदौलत मोटोरोला एज 30 प्रो फोन को आप काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Flipkart पर शुरू हो चुके Big Bachat Dhamaal Sale में इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं.

Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के फ्रंट में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन अपने-आप में कई खूबियों को समेटे हुए हैं.
फ्लिपकार्ट पर आज से बिक्री के लिए उपलब्ध
एक ही स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM + 128GB में आया मोटोरोला स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है. इसे कॉस्मॉस ब्लू और स्टारडस्ट ब्लैक में खरीद सकते हैं. इस फोन की फ्लिपकार्ट पर आज से सेल हो रही है.
Advertisement
अगर आप इस फोन को एसबीआई क्रेडिट कार्ड (SBI Credit card) से खरीदते हैं तो आपको 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह आप इस फोन को 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) से खरीदारी करने पर 50 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Flipkart Axis Bank Credit Card) से फोन खरीदने पर 5 परसेंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है.
अगर आप इस फोन को आसान किस्तों पर खरीदना चाहते हैं तो 5,556 रुपये की ईएमआई पर इसे अपने घर ला सकते हैं. Jio यूजर्स मोटोरोला के इस फोन पर 10,000 रुपये का फायदा उठा सकते हैं.
Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया हुआ है. फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर पर काम ऑपरेट होता है. इस फोन में 4,800mAh की बैचरी और 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया हुआ है.
Motorola Edge 30 Pro कैमरा
Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन के पीछे तीन कैमरों का सेट दिया हुआ है. इसमें 50MP के दो कैमरे और एक कैमरा 2MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 60MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. सेल्फी के लिए डिस्प्ले के बीच में पंच होल मिल रहा है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक, ब्लूटूथ और WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें