5 मिनट चार्ज होकर 2 घंटे चलेगा Oppo F15, खरीद पर पाएं अनलिमिटेड कैशबैक!
Agency:News18Hindi
Last Updated:
ओप्पो के नए फोन Oppo F15 में 48 मेगापिक्सल वाला चार कैमरा दिया गया है. जानें कितने डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं आप...

ओप्पो (Oppo) ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F15 भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन की खासियत है कि इसका वजन है, जो कि काफी हल्का है, साथ ही इसकी बैटरी भी इसे खास बनाती है. फोन को फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ज़रिए सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां से इसपर कुछ ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा..आइए जानते हैं फीचर्स और ऑफर्स के बारे में... ओप्पो ने इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज में पेश किया है. इसकी कीमत 19,990 रुपये रखी गई है.
फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को सिर्फ 19,800 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% का अनलिमिडेट कैशबैक मिल रहा है. फोन को EMI पर भी खरीदा जा सकता है, जिसके तहत हर महीने सिर्फ 933 रुपये देने होंगे.
फ्लिपकार्ट से Oppo F15 को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है.
Advertisement
Oppo F15 के फीचर्स
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED पैनल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है. फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर चलता है.
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED पैनल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है. फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है. यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P70 प्रोसेसर पर चलता है.
Oppo F15 का डिजाइन बहुत स्लीक है.
कैमरे की तो इसमें आपको क्वॉड कोर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा भी 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में Android 9 Pie बेस्ड ColorOS6 दिया गया है. सेल्फी के लिए Oppo F15 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में दमदार बैटरी
इस फोन में VOOC 3.0 Flash Charge दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसे सिर्फ 5 मिनट में चार्ज करके 2 घंटे तक बात की जा सकती है.
इस फोन में VOOC 3.0 Flash Charge दिया गया है. कंपनी का कहना है कि इसे सिर्फ 5 मिनट में चार्ज करके 2 घंटे तक बात की जा सकती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें