ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले 3 प्रीमियम स्मार्टफोन
Agency:News18Hindi
Last Updated:
OnePlus6, सैमसंग Galaxy Note 9 और सैमसंग Galaxy A8 Star तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रहे हैं.

चीन की कंपनी OnePlus ने एक बार फिर भारत के स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल की है. यह बात हांगकांग स्थित रिसर्च कंपनी काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने कही है. दो लगातार तिमाही में OnePlus टॉप पर रही है. OnePlus 30 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही है.
ये हैं तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन
काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus6, सैमसंग Galaxy Note 9 और सैमसंग Galaxy A8 Star तीन सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रहे हैं. OnePlus6 मई 2018 में लॉन्च हुआ था. RAM और स्टोरेज कैपेसिटी के आधार पर यह स्मार्टफोन 3 वैरिएंट में आ रहा है. वहीं, सैमसंग Galaxy Note 9 अगस्त 2018 में लॉन्च हुआ था. सैमसंग का यह स्मार्टफोन दो वैरिएंट में आ रहा है. सैमसंग Galaxy A8 Star भी अगस्त 2018 में लॉन्च हुआ था . यह स्मार्टफोन 34,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च हुआ था.
प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में नंबर 2 पर रही सैमसंग
OnePlus के प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में टॉप तक पहुंचने में OnePlus 6 का अहम रोल रहा है. कंपनी जल्द ही OnePlus 6T लॉन्च करने जा रही है. काउंटरप्वाइंट के मुताबिक, दमदार स्मार्टफोन और प्रभावी सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी ने OnePlus को नए यूजर बेस तक पहुंचने में मदद की है. प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में 28 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung दूसरे नंबर पर रही है. वहीं, एप्पल (Apple) दूसरी बार 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर रही है. पिछली तिमाही में एप्पल की बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हुई है. काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में iPhone XS, XS Max के लॉन्च होने से कंपनी को काफी मदद मिली है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें