Twitter Update: इंतजार हुआ खत्म, Edit फीचर हुआ लाइव, एडिट हो सकेगा ट्वीट
Written by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Twitter Edit Feature: ट्विटर ने एडिट बटन की टेस्टिंग शुरू कर दी है. हालांकि शुरू में केवल वेरिफाईड लोगों को ही ट्वीट को एडिट करने की मंजूरी मिलेगी.

नई दिल्ली. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने (Twitter) को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर आई है. अब आप फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ट्वीट करने के बाद उसे एडिट कर सकेंगे. इसके लिए ट्विटर ने अपने यूजर्स के लिए ‘एडिट बटन’ (Edit Button) पर टेस्टिंग शुरू कर दी है.
शुरुआत में सिर्फ वेरीफाइड अकाउंट को मिलेगी सुविधा
हालांकि, शुरू में केवल वेरिफाईड लोगों को ही ट्वीट को एडिट करने की मंजूरी मिलेगी. बता दें कि ट्वीट को एडिट करने की मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे.
हालांकि, शुरू में केवल वेरिफाईड लोगों को ही ट्वीट को एडिट करने की मंजूरी मिलेगी. बता दें कि ट्वीट को एडिट करने की मांग यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे.
एडिट फीचर की टेस्टिंग शुरू
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने फिलहाल एडिट फीचर की टेस्टिंग शुरू की है. कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि अगर आपको अपने अकाउंट पर एडिट का बटन दिख रहा है तो ये टेस्टिंग के लिए हो रहा है.
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने फिलहाल एडिट फीचर की टेस्टिंग शुरू की है. कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि अगर आपको अपने अकाउंट पर एडिट का बटन दिख रहा है तो ये टेस्टिंग के लिए हो रहा है.
if you see an edited Tweet it’s because we’re testing the edit buttonthis is happening and you’ll be okay— Twitter (@Twitter) September 1, 2022
Advertisement
30 मिनट तक एडिट हो सकेगा ट्वीट
ट्वीट करने के 30 मिनट के बाद तक ट्वीट एडिट हो सकेगा. ट्वीट देखने पर पता चलेगा कि यह एडिट हुआ है. ट्वीट की एडिट हिस्ट्री भी दिखाई देगी यानी कि पुराने ट्वीट भी हिस्ट्री में दिखाई देंगे. इससे दूसरे यूजर्स को ये साफ हो जाएगा कि यूजर ने अपने ओरिजिनल ट्वीट को मोडिफाई किया है.

ब्लॉग पोस्ट के जरिए कंपनी ने कहा कि Edit Tweet फीचर पर फिलहाल टेस्टिंग चल रही है. कुछ ही हफ्तों में इस फीचर को ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. कंपनी ने आगे कहा कि ये उनका अब तक का सबसे डिमांडेड फीचर है.
About the Author
vinoy jha
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. ...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें