Advertisement
होमताजा खबरमोबाइल-टेक
फोन पर 5G सर्विस क्यों नहीं मिल रही, सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर क्या है कारण?

स्मार्टफोन पर 5G सर्विस क्यों नहीं मिल रही, सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर क्या है कारण? जानिए

Written by:
Last Updated:

भारत में 5जी सर्विस भले ही अब शुरू हो रही हो, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियां एक साल से पहले से स्मार्टफोन पर 5G सपोर्ट दे रही हैं. इसके बावजूद लोग 5जी सर्विस एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं.

फोन पर 5G सर्विस क्यों नहीं मिल रही, सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर क्या है कारण?Zoom
5जी (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली. भले ही भारत में 5G नेटवर्क रोलआउट शुरू हो गया हो, लेकिन स्मार्टफोन यूजर्स अभी भी सोच रहे हैं कि उनके 5G एनेबल फोन नए नेटवर्क तक एक्सेस क्यों नहीं कर पा रहे हैं. फिलहाल मोबाइल निर्माता 5जी अपनाने में तेजी लाने के उपाय कर रहे हैं. भारत में 5जी सर्विस भले ही अब शुरू हो रही हो, लेकिन स्मार्टफोन कंपनियां एक साल से पहले से स्मार्टफोन पर 5G सपोर्ट दे रही हैं.

स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने कहा है कि उसने मई 2020 और जून 2022 के बीच भारत में 7 मिलियन से अधिक 5G फोन शिप किए हैं. हालांकि, 5G के लिए तैयार फोन इस नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आवश्यक रूप से तैयार नहीं हैं. इसका मतलब है कि फोन में 5G नेटवर्क से कनेक्ट होने के लिए आवश्यक हार्डवेयर है, लेकिन स्मार्टफोन निर्माता को अभी भी इन नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए कम्पैटिबल सॉफ्टवेयर देने की जरूरत पडे़गी.
5G अपनाने में सॉफ्टवेयर की बाधा
आपने देखा होगा कि खराब मोबाइल नेटवर्क वाले एरिया में स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि डिवाइसों को नेटवर्क की तलाश में रहने और जब भी संभव हो कनेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसलिए, जब नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता है, तो फोन पर 5G चालू करने से बैटरी खत्म हो सकती है, जो एक मुख्य कारण है कि फोन निर्माताओं ने इसे लॉन्च के समय डिसेबल कर दिया.
इसे आमतौर पर ‘सॉफ़्टवेयर लॉक’ कहा जाता है, जो मूल रूप से फोन को 5G नेटवर्क की तलाश न करने और केवल 4G नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए कहता है. यही कारण है कि एक iPhone की कनेक्टिविटी सेटिंग्स अभी केवल 3G और LTE दिखाती हैं.
Advertisement
कनेक्टिविटी सेटिंग्स पर दिखेगा 5जी
फिलहाल आपके मोबाइल पर केवल 5 जी नेटवर्क दिखाई देगा. आपके अपने स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी सेटिंग्स पर बस एक 5G विकल्प दिखाई देगा. 5G के महत्वपूर्ण लाभ फिलहाल उद्यमों और बिजनिज के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि, 5जी की बैंडविड्थ और स्पीड में वृद्धि होगी.
क्या 4जी के की लॉन्चिंग के वक्त हुआ था ऐसा?
नहीं, उस दौरान टोलीकॉम के पूरे नेटवर्क आर्किटेक्चर में बदलाव आया था, जिसका मतलब था कि फोन को नए हार्डवेयर की भी जरूरत थी. हालांकि, 5G, LTE जैसी ही प्रणाली का उपयोग करता है. गौरतलब है कि 5G नेटवर्क बैकवर्ड कम्पैटिबल भी है, जिसका मतलब है कि यह फोन को 4G नेटवर्क से भी जोड़ सकता है.

About the Author

Danish Musheer
मैं 2019 से न्यूज फील्ड में काम कर रहा हूं. मैंने अपने कैरियर की शुरूआत ईटीवी भारत से की थी, जहां मैंने लगभग तीन साल तक काम किया. उसके बाद मैंने तीन महीने न्यूज एजेंसी UNI में सब एडिटर के रूप में काम किया. फिल...और पढ़ें
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें