कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी दौरा टला, अब ईद के बाद आएंगे
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 व 15 जून को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहना था. ईद को देखते हुए दो दिन का राहुल का ये दौरा खास माना जा रहा था

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 14 और 15 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय अमेठी दौरा टाल दिया गया है. अमेठी में सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे ने दौरा टाले जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से आग्रह किया गया था कि ईद का त्यौहार होने के कारण जिले में फोर्स की कई जगह तैनाती होनी है. ऐसे में सांसद की सुरक्षा के लिहाज से दौरा आगे बढ़ा दिया जाए.
सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि खुद राहुल गांधी ने इसे ध्यान में रखते हुए दौरा फिलहाल टाल दिया है. आगे जल्द ही इसकी तारीखें घोषित की जाएंगी. उधर, जिला प्रशासन की तरफ से दौरे को लेकर किसी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
बता दें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 14 व 15 जून को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहना था. ईद को देखते हुए दो दिन का राहुल का ये दौरा खास माना जा रहा था. माना जा रहा था कि अगर 15 जून को ईद पड़ती है तोराहुल अमेठी में ही ईद भी मनाएंगे. वहीं, 14 और 15 जून के अमेठी प्रवास के दौरान राहुल गांधी को तमाम विकाय कार्यों का जायज़ा लेने और कई जगह जनसभाएं भी करने का कार्यक्रम था.
इससे पहले, राहुल गांधी अप्रैल में भी अमेठी के 3 दिन के दौरे पर आए थे. दो महीने में राहुल का ये दूसरा अमेठी दौरा होगा, जिसे काफी अहम माना जा रहा था. राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी जिले में डेरा डाले हुए थी. यही नहीं, एसपीजी ने राहुल के कार्यक्रम स्थलों का जायजा भी लिया व तेतारपुर गेस्ट हाउस से लेकर रस्तामऊ में कार्यक्रम स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया गया.
(रिपोर्ट: पप्पू पांडेय)

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें