Bisauli assembly seat result live: बदायूं की बिसौली सीट से सपा की जीत, बीजेपी प्रत्याशी की हुई हार
Translated by:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Bisauli assembly seat result live: बदायूं जिले की बिसौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गई है. यहां से सपा उम्मीदवार आशुतोष मौर्या ने जीत हासिल की है. वहीं, आशुतोष मौर्या की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Bisauli Vidhan Sabha Chunav Result Live: बदायूं जिले की बिसौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गई है. यहां से सपा उम्मीदवार आशुतोष मौर्या ने जीत हासिल की है. वहीं, आशुतोष मौर्या की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है. ऐसे भी बिसौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ मानी जाती है. 2017 में भाजपा को यहां 1993 के बाद पहली बार कमल का फूल खिलाने में कामयाबी मिली थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने निवर्तमान विधायक कुशाग्र सागर (KUSHAGRA SAGAR) पर ही भरोसा जताया था. कांग्रेस ने प्रज्ञा यशोदा (PRAGYA YASHODA) को मैदान में खड़ा किया था. वहीं, बसपा जयपाल सिंह (JAYPAL SINGH) के जरिए यहां खाता खोलने की उम्मीद लगा रही थी.
बिसौली विधानसभा सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. इस सीट से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी चार-चार बार जीत चुकी हैं. भारतीय जनता पार्टी और चौधरी चरण सिंह की भारतीय क्रांति दल को भी दो-दो बार इस विधानसभा के प्रतिनिधित्व का मौका मिल चुका है. जनसंघ और जनता दल के प्रत्याशी भी एक-एक बार जीत चुके हैं. दो बार निर्दलीयों ने भी यहां परचम फहराया है. बहुजन समाज पार्टी का अभी तक यहां खाता नहीं खुला है.
2008 के परिसीमन के बाद बिसौली सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई. 1996 में पहली बार यहां पर सपा जीती थी. इसके बाद 2012 तक लगातार यहां पर साइकल चलती रही. 2012 के चुनाव में सपा के आशुतोष मौर्य ने यहां जीत दर्ज की. 2017 की ‘मोदी लहर’ में सपा के इस किले में भाजपा ने सेंध लगाई. उसके उम्मीदवार कुशाग्र सागर ने समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक आशुतोष मौर्य को 10 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया. 2017 के चुनाव में कुशाग्र सागर को 100287 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर रहे आशुतोष मौर्या के खाते में 89599 वोट आए थे.
3.87 लाख मतदाताओं वाली बिसौली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक दलित वोटर हैं, जिनकी संख्या करीब 85 हजार है. इसके बाद मुस्लिम हैं, जिनके 72 हजार वोटर हैं. यादव 70 हजार, मौर्य और शाक्य करीब 40-40 हजार वोटर हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें