Mughalsarai Assembly Seat Result LIVE: मुगलसराय सीट पर भाजपा का परचम लहराया, रमेश जायसवाल जीते
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Mughalsarai Assembly Seat Result LIVE: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट (Mughalsarai vidhan sabha seat) इस बार भी वीवीआईपी मानी जा रही थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी जीती थी और योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रख दिया था. इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक साधना सिंह (BJP Sadhna Singh) का टिकट काटकर वैश्य समाज से ताल्लुक रखने वाले रमेश जायसवाल को मैदान में उतारा था. समाजवादी पार्टी ने चंद्रशेखर यादव (SP Chandrashekhar yadav),बसपा ने इशाद अहमद (BSP Irshad Ahamad) और कांग्रेस ने छब्बू पटेल (Cong Chabbu Patel) को मैदान में उतारा था. इस सीट पर 7 मार्च को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपना परचम फहरा दिया है.

चंदौली. उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा सीट (Mughalsarai vidhan sabha seat) इस बार भी वीवीआईपी मानी जा रही थी, इसकी वजह थी कि 2017 में भाजपा की जीत के बाद से ही मुगलसराय चर्चा में रहा था. 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां भारतीय जनता पार्टी जीती थी और योगी आदित्यनाथ सरकार ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रख दिया था. इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक साधना सिंह (BJP Sadhna Singh) का टिकट काटकर वैश्य समाज से ताल्लुक रखने वाले रमेश जायसवाल को मैदान में उतारा था. समाजवादी पार्टी ने चंद्रशेखर यादव (SP Chandrashekhar yadav), बसपा ने इशाद अहमद (BSP Irshad Ahamad) और कांग्रेस ने छब्बू पटेल (Cong Chabbu Patel) को मौका दिया था.
इस सीट पर 7 मार्च को वोटिंग हुई थी. भाजपा ने अपनी इस सीट को बरकरार रखते हुए जीत का परचम लहरा दिया है. भाजपा के रमेश जायसवाल ने समाजवादी पार्टी के चंद्रशेखर यादव को 14921 मतों से हरा दिया है.
दरअसल, बीते चुनाव यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की साधना सिंह ने सपा के बाबूलाल को करीब 13 हजार वोट से हराया था. भाजपा को इस सीट पर जहां 87401 वोट मिले थे, वहीं सपा को 74158 वोट हासिल हुए थे.
मुगलसराय विधानसभा सीट पर पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव हुआ था. उस चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. अगर बीते 5 चुनावों की बात करें तो 2017 में भाजपा की साधना सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी. 2012 में बसपा के बब्बन, 2007 और 2002 में समाजवादी पार्टी के राम किशनु यहां से विधानसभा पहुंचे थे. 1996 में भाजपा के टिकट पर छब्बू पटेल विधायक चुने गए थे. वो इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी दंगल में उतरे हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें