होमताजा खबरउत्तर प्रदेशगोरखपुर
यूपी मिशन 2022 से पहले सक्रिय हुआ RSS, हजारों लोगों ने साथ गाया वंदेमातरम्
Gorakhpur : यूपी मिशन 2022 से पहले सक्रिय हुआ RSS, हजारों लोगों ने साथ गाया वंदेमातरम्
Author:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Gorakhpur News: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर RSS द्वारा मनाये जा रहे अमृत महोत्सव में वंदेमातरम की गूंज सुनाई दी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजेन्द्र लाहिड़ी की भतीजी गीता लाहिड़ी उपस्थित रहीं. इस मौके पर RSS के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि इस देश के इतिहास को गुलामों ने लिखा है और हम उनका लिखा इतिहास पढ़ रहे हैं.

गोरखपुर. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर RSS द्वारा मनाये जा रहे अमृत महोत्सव वंदेमातरम की गूंज सुनाई दी. शनिवार को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हजारों लोगों ने एक साथ सामूहिक वंदेमातरम का गायन और भारत माता की आरती की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे राजेन्द्र लाहिड़ी की भतीजी गीता लाहिड़ी उपस्थित रहीं. गीता लाहिड़ी ने कहा कि आज का कार्यक्रम उन बलिदानियों के प्रति वास्तव में एक बड़ा सम्मान है, जिन बलिदानियों के कारण हम ये दिन देख रहे हैं.
RSS के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि सम्पूर्ण देश स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा, पर जरा चिंतन करें कि अंग्रेजों का क्रूर शासन कैसा था. भारत माता के गुमनाम बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करें और उनके स्वप्न को पूरा करें. 75 वर्ष में हम कहां हैं. हमारा देश महान था है और रहेगा. उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक दवाओं देकर अपनी संस्कृति सर्वे सन्तु निरामयाः का पालन करें. हमने देखा कोरोना काल में आयुर्वेद के काढ़ा ने पूरे विश्व को बचाया.
महर्षि पतंजलि ने योग के माध्यम से जागृत करने का ज्ञान दिया. भारत ज्ञान, वेद, शिक्षा, विज्ञान में चरम पर था. अरस्तू से पूर्व ही आर्य भट्ट ने कहा था कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है. अपने यहां 12 महीने होते थे, जबकि अंग्रेजी ने 10 ही महीने हुआ करते थे. अपने हिंदी सत्र में नक्षत्रों के वैज्ञानिक आधार पर महीनों के नाम होते हैं. हम ज्योतिष में सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करते थे.
संगीत कला में हम सबसे अव्वल हैं. अंग्रेजों ने हम पर शोषणकारी आक्रमण किया था. अंग्रेजों ने कर ज्यादा लेकर शोषण करके उद्योग धंधों को नष्ट कर दिया. हम गुलामों का लिखा इतिहास पढ़ रहे हैं. हमें पढ़ाया जाता है बास्कोडिगामा भारत की खोज किया था, जबकि वो भारत आने वाला पहला युरोपियन लुटेरा था. अंग्रेजों की नीति विभाजनकारी नीति थी. 14 अगस्त को हमारा एक अंग कट गया. भविष्य में हमें अखंड भारत बनाना होगा, ये हम सभी का कर्तव्य है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें