Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशजौनपुर
पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुआ जौनपुर का लाल, परिवार में मचा कोहराम

पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुआ जौनपुर का लाल, इकलौता पुत्र खोने से परिवार में मचा कोहराम

Last Updated:

जौनपुर (Jaunpur) में शहीद जवान जिलाजीत यादव अपने घर के इकलौते पुत्र थे. उनके पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हुई थी. सेना के इस ऑपरेशन में एक आतंकी भी मार गिराया गया है.

पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुआ जौनपुर का लाल, परिवार में मचा कोहरामZoom
पुलवामा में आतंकी हमले में जौनपुर के रहने वाले जवान जिलाजीत शहीद हो गए हैं.
मनोज सिंह पटेल
जौनपुर. जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में आतंकी हमले (Terror Attack) मे जौनपुर (Jaunpur) के लाल जिलाजीत यादव (Jilajeet Yadav) के शहीद (Martyr) होने की खबर है. जिलाजीत की शहादत की सूचना मिलते ही घर से लेकर इलाके मे मातम पसरा हुआ है. घर की महिलाओं, परिजनों का हाल रो-रोकर बेहाल सा हो गया है.
26 साल की उम्र में शहादत
जलालपुर थाना के बहादुरपुर इजरी गांव के निवासी 26 वर्षीय जिलाजीत यादव के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार के लोगो पर मानों पहाड़ सा टूट गया. बताया जा रहा है कि शहीद का पर्थिव शरीर गुरूवार को आएगा.
Advertisement
इंटर पास करने के बाद सेना में भर्ती हुए
जिलाजीत यादव गांव के पास सिरकोनी मे इंटरमीडियट की पढ़ाई करने के बाद सेना मे भर्ती हुए थे. वह आरआर-53 बटालियन में वह पुलवामा में पोस्टेड थे. जिलाजीत 2014 मे सेना मे भर्ती हुए थे. वह सिपाही पद पर तैनात थे.
मुठभेड़ में लगी गोली
पुलवामा मे मंगलवार की रात आतंकियों से मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई, जिसके बाद वह शहीद हो गए. जानकारी यह भी मिली है कि इस दौरान सेना ने ऑपरेशन में एक आतंकी भी मारा गिराया है.

जौनपुर में शहीद के घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

पिता का दो साल पहले निधन
जिलाजीत के पिता कांता प्रसाद यादव का दो साल पहले ही निधन हो चुका है. वह घर के इकलौते बेटे थे. घर पर पत्नी पूनम अपने 7 माह के बच्चे के साथ मां उर्मिला हैं. वह जिलाजीत की शहादत की खबर सुनकर रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं. घर में अब जिलाजीत यादव के चाचा राम इकबाल यादव, जवाहर यादव ही परिवार मे बचे हैं. वह ही उनकी मां और पत्नी की देखभाल करते हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें