होमताजा खबरउत्तर प्रदेश
BJP ने बनाया 'यूपी विजय' का नया प्लान, तीन करोड़ परिवारों को दिलाएगी 'मोदी को जिताने' की शपथ

Agency:News18Hindi
Last Updated:
'कमल ज्योति' कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर तक जाएंगे और केंद्र या राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले तकरीबन तीन करोड़ परिवारों नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाएंगे.

(पवन गौर)
उत्तर प्रदेश में बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 जैसा ऐतिहासिक परिणाम दोहराने के लिए बड़ी योजना बना रही है. इसमें तकरीबन तीन करोड़ परिवारों को नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की शपथ दिलाने का प्लान भी बनाया गया है.
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बैठक बुलाई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव तक के कार्यक्रम तय किए गए हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण 'कमल ज्योति' कार्यक्रम है, जो अगले साल 26 जनवरी से शुरू होगा.

इसके अलावा महात्मा गांधी की 150वीं सालगिरह के मौके पर 1 से 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा.
बीजेपी लगातार जनता तक पहुंचने को योजना बना रही है. वहीं, विपक्ष को लगता है अब बीजेपी सरकार के जाने का समय आ गया है. विपक्षी जलों का कहना है कि बीजेपी किन-किन लोगों को शपथ दिलाएगी क्योंकि जनता ने ही अब बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की शपथ ले ली है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें