Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेश
सस्ती राजनीति छोड़ मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे योगी सरकार: कांग्रेस

प्रवासी मजदूरों पर बोली कांग्रेस, 'सस्ती राजनीति छोड़कर बसें चलाने की अनुमति दे योगी सरकार'

Last Updated:

कांग्रेस (Congress) ने यह भी कहा कि पिछले तीन दिनों से एक हजार बसों पर पार्टी कुल 4.60 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से एक भी श्रमिक को इनसे मदद नहीं की जा सकी.

सस्ती राजनीति छोड़ मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति दे योगी सरकार: कांग्रेसZoom
प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की कांग्रेस को नहीं मिली अनुमति.
नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) को श्रमिकों (migrant Workers) के लिए मुहैया कराई जा रही बसों को लेकर ‘सस्ती राजनीति’ छोड़कर इन्हें चलाने की अनुमति देनी चाहिए. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी (उप्र) रोहित चौधरी ने यह भी कहा कि पिछले तीन दिनों से एक हजार बसों पर पार्टी कुल 4.60 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण एक भी श्रमिक को इनसे मदद नहीं की जा सकी.
चौधरी ने एक बयान में कहा, 'कांग्रेस श्रमिकों की मदद के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार सस्ती राजनीति कर रही है. उसे सस्ती राजनीति छोड़कर बसों को चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए.'
कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के मुताबिक ये बसें बुधवार शाम पांच बजे तक राजस्थान से लगी उत्तर प्रदेश सीमा पर खड़ी रहेंगी और उत्तर प्रदेश सरकार को इन्हें जाने की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, 'यह घटिया राजनीति की चरम सीमा है. अजय सिंह बिष्ट सरकार (योगी आदित्यनाथ सरकार) गोल-गोल घूमा रही है. इस राजनीति का औचित्य क्या है? हम सरकार के इस रुख की कड़ी निंदा करते हैं.'
सिंघवी के मुताबिक मई के अंत की चिलचिलाती गर्मी के बीच और पैर में छाले लेकर श्रमिक चल रहे हैं, लेकिन बसों को रोका जा रहा है और सस्ती राजनीति की जा रही है.
Advertisement
उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी ने खुद कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चाहें तो बसों पर भाजपा के अपने बैनर-झंडे लगा लें, लेकिन बसों को जाने की अनुमति दें. अभी समय है. हमारी बसें आज चार बजे तक वहां रहेंगी. अगर अजय सिंह बिष्ट जी को जनादेश और जनता की चिंता है तो तुरंत बसों को चलाने की अनुमति दें.'
गौरतलब है कि बसों को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. दोनों तरफ से एक दूसरे को कई पत्र लिखे गए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि कांग्रेस ने 1000 से अधिक बसों का जो विवरण मुहैया कराया उनमें कुछ दोपहिया वाहन, एंबुलेस और कार के नंबर भी हैं. इस पर कांग्रेस ने कहा कि उसकी ओर से मुहैया कराई गई सूची में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुद 879 बसों के सही होने की पुष्टि की है और उसे अब इन बसों को चलाने की अनुमति प्रदान करनी चाहिए.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें