Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशलखनऊ
ईद मिलन समारोह पर संघ के प्रति गलतफहमियां दूर करेगा मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच

ईद मिलन समारोह पर संघ के प्रति गलतफहमियां दूर करेगा मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच

Last Updated:

समारोह में शिरकत के लिए मुस्लिम मुल्‍कों समेत विभिन्‍न देशों के मेहमानों और राजदूतों को भी न्‍यौता दिया जाएगा. इस दौरान संघ के नेता अन्‍य मेहमानों से गुफ्तगू करके संघ से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे.

ईद मिलन समारोह पर संघ के प्रति गलतफहमियां दूर करेगा मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंचZoom
ईद मिलन समारोह के जरिये संघ के प्रति गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करेगा मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच
विरोधी विचारधारा वालों को खुद से जोड़ने की भाजपा और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की कोशिशों के बीच संघ से जुड़े संगठन, मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच आगामी 19 जून को ईद मिलन समारोह के जरिए मुस्लिम उलमा और अन्‍य धर्मों के लोगों को एकत्र करके गलतफहमियां दूर करने की कवायद करेगा.

मंच के राष्‍ट्रीय संयोजक मुहम्‍मद अफजाल ने मीडिया को बताया कि उनका संगठन आगामी 19 जून को दिल्‍ली स्थित संसद एनेक्‍सी में ईद मिलन समारोह आयोजित करेगा, जिसमें उलमा के साथ-साथ राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के वरिष्‍ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा.

उन्‍होंने बताया कि समारोह में शिरकत के लिए मुस्लिम मुल्‍कों समेत विभिन्‍न देशों के मेहमानों और राजदूतों को भी न्‍यौता दिया जाएगा. इस दौरान संघ के नेता अन्‍य मेहमानों से गुफ्तगू करके संघ से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे.अफजाल ने बताया कि पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के कारण संघ प्रमुख मोहन भागवत समारोह में शिरकत नहीं करेंगे.

बता दें कि संघ ने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रहे पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी को हाल में अपने मुख्‍यालय में आमंत्रित किया था. इसे संघ के प्रति विरोधी विचारधारा वाले लोगों को संगठन से जोड़ने की कवायद माना गया था. अफजाल ने बताया कि मंच रमजान के पवित्र महीने में जगह-जगह रोजा इफ्तार कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है, जिसमें मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार समेत संघ के नेता भी शिरकत करते हैं.

उन्‍होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि मुस्लिम समाज संघ के मामले में तमाम पूर्वाग्रहों को छोड़कर वास्‍तविकता से रूबरू हों.’’ अफजाल ने बताया कि मंच ने ‘अशफाक उल्‍ला खां एजूकेशनल ट्रस्‍ट’ के माध्यम से गरीब मगर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुफ्त उच्‍च शिक्षा दिलायी जाएगी और इसकी शुरुआत पुणे से की गयी है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें