दिल्ली के एम्स में मेरठ से सप्लाई हो रही PPE किट, 1.5 लाख के ऑर्डर में 80 हजार भेज भी दी गईं
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
मेरठ (Meerut) की हंस इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी के निदेशक के अनुसार दिल्ली एम्स (AIIMS) से उन्हें डेढ़ लाख पीपीई किट तैयार करने का ऑर्डर मिला है. वह अभी तक 80 हजार किट की सप्लाई कर भी चुके हैं. हफ्ते भर में बाकी किट्स की सप्लाई भी हो जाएगी.

मेरठ. कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रहे देश में पीपीई (Personal Protective Equipment) किट की सप्लाई पूरी रखने के लिए उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है. मेरठ की हंस इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी में इन दिनों चौबीसों घंटे पीपीई किट तैयार की जा रही है. ये किट दिल्ली एम्स को सप्लाई की जा रही हैं.
हंस इंजीनियरिंग वर्क्स कंपनी के निदेशक के अनुसार दिल्ली एम्स से उन्हें डेढ़ लाख पीपीई किट तैयार करने का ऑर्डर मिला है. वह अभी तक 80 हजार किट की सप्लाई कर भी चुके हैं. हफ्ते भर में बाकी किट्स की सप्लाई भी हो जाएगी.
एएनआई का ट्वीट
लखीमपुर खीरी से सेना ने मंगाई पीपीई किट
बता दें मेरठ की कंपनी ही नहीं कोरोनावायरस से जंग में लखीमपुर खीरी जनपद में स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं द्वारा भी पीपीई किट तैयार की जा रही है. भारतीय सेना भी इनका इस्तेमाल करने जा रही है. भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड ने सीडीओ अरविंद सिंह को पत्र भेजकर 2000 किट का ऑर्डर दिया है. उधर सेना के ही 41 इंफ्रेंटी बिग्रेड ने 40 और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 30 किट की डिमांड की है.

Advertisement
स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी मिला है ऑर्डर
बता दें कि देश में कोरोना महामारी को लेकर जारी जंग में डॉक्टरों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट यानी पीपीई किट की सबसे ज्यादा जरूरत है. इसे देखते हुए लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद सिंह ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पीपीई किट को तैयार करवाया है. इसे मामूली बदलाव के साथ स्वास्थ्य महानिदेशालय ने मंजूरी भी दी है. स्वास्थ्य महानिदेशालय से 1000 पीपीई किट का पहले ही लखीमपुर खीरी को आर्डर मिल चुका है.

ये भी पढ़ें:
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें