Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशमेरठ
COVID-19: मेरठ में कोरोना की चेन तोड़ने में जुटी सर्विलांस टीम...

COVID-19: मेरठ में कोरोना की चेन तोड़ने में जुटी सर्विलांस टीम, खंगाली जा रही संक्रमितों की कॉल हिस्ट्री

Last Updated:

मेरठ के 68 Positive मामलों में 39 जमात या उससे संबंधित लोगों के हैं. इसके मद्देनजर जमातियों के अलावा भी हर कोराना मरीज़ों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के माध्यम से इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

COVID-19: मेरठ में कोरोना की चेन तोड़ने में जुटी सर्विलांस टीम...Zoom
प्रदेश में अब तक 9 मरीज ठीक हो चुके हैं.
मेरठ. महामारी (Pandemic) कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जनपद में अब तक 68 लोग कोरोना पॉज़िटिव (Corona Positive) पाए गए हैं. इन 68 लोगों में से 39 जमाती या फिर जमातियों के संपर्क वाले लोग हैं. कोरोना (Corona) की इस चेन की अंतिम कड़ी तक पहुंचने के लिए पुलिस (Police) अब इन कोराना मरीज़ों के मोबाइल का सहारा लेगी. पुलिस उन सभी को ट्रेस कर रही है जिन्होंने हाल के दिनों में इन कोरोना पॉज़िटिव जमातियों या जमातियों के संपर्क वाले लोगों से बात की होगी.
सर्विलांस टीम जानकारी जुटाने में दिन-रात लगी हुई है
जमातियों के अलावा भी हर कोराना मरीज़ों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के माध्यम से इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है. इस काम को लेकर पुलिस की सर्विलांस टीम (Surveillance team) आजकल दिन रात एक किए हुए है. गौरतलब है कि मेरठ में 20 विदेशी जमाती भी बीते दिनों मिले थे. जिनमें से दो के कोरोना पॉज़िटिव होने की पुष्टि हुई थी. इन दोनों कोरोना पॉज़िटिव जमातियों को तो आईसोलेट (Isolate) करके इलाज किया जा रहा है. लेकिन बाकी अन्य जमातियों को क्वारेंटाइन (Quarantine) में रखा गया है. इसके अलावा जमातियों के संपर्क में आने वाले सैकड़ों लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है. मेरठ के ज़िलाधिकारी का कहना है कि इस वक्त ज़िले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 29 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं. इन सभी हॉटस्पॉट वाली जगहों पर सुरक्षा का और कड़ा पहरा कर दिया गया है. इस इलाके के हर घर का सर्वे कराया जा रहा  है. साथ ही ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे केस
गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब तक 805 लोगों में कोरोना (COVID-19) की पुष्टि हो चुकी है. गुरुवार को पूरे प्रदेश में 82 केस पॉजिटिव मिले. 13 मरीजों की मौत हो चुकी है. बस्ती, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर,कानपुर ,लखनऊ में अब तक कोरोना से 1-1 मौत और मुरादाबाद में 2 व आगरा में 5 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है. गुरुवार को आगरा में 18, लखनऊ 25, गाज़ियाबाद 1, कानपुर नगर 4, गौतम बुद्ध नगर 12 , जौनपुर 1, बागपत 1, मेरठ 4, फिरोजाबाद 2, बिजनौर 4, बदायूं 2, उन्नाव 1, कन्नौज 4 , संतकबीरनगर 1 और मैनपुरी में 2 केस पॉजिटिव मिले. अब तक कोरोना वायरस से कुल 48 ज़िले प्रभावित हुए हैं.
Advertisement

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें