Advertisement
होमताजा खबरuttar-pradesh
मुरादाबाद के इस हनुमान मंदिर में हर मनोकामना होती है पूरी, बस करना होगा ये काम

UP: मुरादाबाद के इस हनुमान मंदिर में हर मनोकामना होती है पूरी, बस करना होगा ये काम

Last Updated:

Moradabad News: इस मंदिर के चार दरवाजे पूरब, पश्चिम उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर है. मंदिर में हनुमानजी की प्राचीन मूर्ति भी है. 100 साल पहले यहां पर पांच प्रकार की मिट्टी निकली थी. जिस पर दक्षिण मुखी हनुमानजी की स्थापना की गई थी.

मुरादाबाद के इस हनुमान मंदिर में हर मनोकामना होती है पूरी, बस करना होगा ये कामZoom
Moradabad News: मंदिर में शनिवार और मंगलवार को भारी संख्या में भीड़ रहती है.
रिपोर्ट- पीयूष शर्मा

मुरादाबाद. मुरादाबाद के रेलवे हरथला कॉलोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. बताया जाता है कि यहां दर्शन के साथ बरगद वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा काफी लंबे समय से चली आ रही है. मान्यता है कि इस वृक्ष पर डोरी बांधने और नियमित 41 दिन ज्योत जलाने से मनोकामना पूरी हो जाती है. मंदिर में दक्षिण मुखी हनुमान जी के अलावा दुर्गा, ब्रह्मम देवता, शनिदेव, दल पिंडी और तेल पिंडी, काली माता, राम दरबार, विष्णु, बृहस्पति, भैरों बाबा, तुलसी माता, सरस्वती, संतोषी माता और साई की प्रतिमाएं स्थापित हैं. मंदिर के बाहरी हिस्से में महलों की तरह नक्काशी की गई है.
इस मंदिर के चार दरवाजे पूरब, पश्चिम उत्तर व दक्षिण दिशा की ओर है. मंदिर में हनुमानजी की प्राचीन मूर्ति भी है. 100 साल पहले यहां पर पांच प्रकार की मिट्टी निकली थी. जिस पर दक्षिण मुखी हनुमानजी की स्थापना की गई थी. यहां 100 साल पुराना बरगद व पीपल का पेड़ भी है. इन पेड़ों के नीचे मठ था. जिसमें लोग पूजा-अर्चना करने आते थे. मंदिर में प्राकृतिक रूप से उगा बरगद का पेड़ वास्तु शास्त्र के अनुसार दायीं तरफ व पीपल का पेड़ बायीं तरफ है. यहां नवरात्र में विशेष पूजा अर्चना होती है.
न्यूज 18 लोकल से खास बातचीत करते हुए मंदिर के पुजारी हरिदत्त शास्त्री ने बताया कि यह मंदिर 100 साल से अधिक पुराना है. 5 तरह की मिट्टी के ऊपर इसकी स्थापना हुई है. यहां दक्षिण मुखी हनुमान देवता हैं. आसपास के श्रद्धालुओं के साथ साथ उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई जगह के श्रद्धालु भी दर्शन करने आते हैं और मन्नत मांगते हैं. जो भी श्रद्धालु मन से आते हैं मनोकामना मांगते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है.
Advertisement
मांगी गई मन्नत होती है पूरी
मंदिर में पूजा करने आई मुरादाबाद की लाइनपार निवासी कमलेश नाम की महिला ने बताया कि वे कई सालों से मंदिर आती हैं. हमने सच्चे मन से जो भी मन्नत आज तक मांगी है.
सभी मन्नत हमारी पूरी हुई है. मंदिर में शनिवार और मंगलवार को भारी संख्या में भीड़ रहती है.

About the Author

naveen lal suri
worked for BAG, Star News, IBN7 and Sahara Samay Dehi NCR.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें