होमताजा खबरउत्तर प्रदेशमुरादाबाद
ये हैं मुरादाबाद का सबसे पुराना चर्च, जानिए इतिहास और क्रिसमस की तैयारी
Moradabad: ये हैं मुरादाबाद का सबसे पुराना चर्च, जानिए इतिहास और क्रिसमस की तैयारी
Edited by:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Moradabad News: चर्च का ग्राउंड काफी बड़ा है. इसके साथ ही चर्च में ऊपर बैठने की भी व्यवस्था है. इस बार क्रिसमस डे पर फूलों के साथ साथ जो लोग बाहर के आइटम लेकर आएंगे. उनसे भी चर्च को सजाया जाएगा.
रिपोर्ट- पीयूष शर्मा
मुरादाबाद. मुरादाबाद मंडल का सबसे पुराना चर्च टाउन हॉल स्थित ओल्ड मेथाडिस्ट चर्च 148 वर्ष का है. बताया जाता है कि बरेली के बाद में सबसे पहले मुरादाबाद में यही एक चर्च था. मुरादाबाद ही नहीं दूसरे जनपदों से श्रद्धालु प्रभु यीशु की आराधना करने के लिए आते थे. वही इस बार क्रिसमस पर गुलाब और गेंदों के 1 क्विंटल फूलों से सजावट की जाएगी.
पिछले 45 साल से चर्च की देखभाल कर रहे पास्टेड कमेटी के सदस्य ब्रह्मजीत सिंह ने न्यूज 18 लोकल को बताया कि इस चर्च की स्थापना 1874 में हुई थी. इसके सबसे पहले डायरेक्टर ब्रिटिश के रहने वाले ईडी पार्कर साहब थे. जिन्होंने इसकी स्थापना की थी. जो इसके असली फाउंडर हैं. वह ब्रिटिश के जॉन बैसली साहब है. उनके जन्मदिवस को लगभग 350 साल हो गए हैं. इसके साथ ही यह मुरादाबाद मंडल का सबसे पुराना चर्च है.
इस बार सजाया जाएगा चर्च
ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि इस वर्ष चर्च को खास बनाने के लिए एक नया रूप दिया गया है. चर्च को करीब 1 कुंटल फूलों से सजाया जाएगा. इस बार क्रिसमस पर नया रूप दिया गया है. चर्च पर इस बार बहुत बड़ा फंक्शन होगा. एक समय यह था कि इस चर्च से रामपुर के नवाब का किला तक नजर आ जाता था. इसके साथ ही इस चर्च से कुंदरकी बिलारी की ट्रेनें भी साफ दिखती थी. चर्च में 500 से ज्यादा श्रद्धालु बैठ सकते हैं.

Advertisement
हजारों की संख्या में आएंगे श्रद्धालु
चर्च का ग्राउंड काफी बड़ा है. इसके साथ ही चर्च में ऊपर बैठने की भी व्यवस्था है. इस बार क्रिसमस डे पर फूलों के साथ साथ जो लोग बाहर के आइटम लेकर आएंगे. उनसे भी चर्च को सजाया जाएगा. उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार हजारों की संख्या में श्रद्धालु चर्च में आएंगे. क्योंकि इस बार चर्च को एक नया रूप दिया जा रहा है. इस बार मुरादाबाद मंडल के सभी चर्च के बड़े-बड़े अध्यक्ष इस चर्च पर आएंगे.

About the Author
naveen lal suri
worked for BAG, Star News, IBN7 and Sahara Samay Dehi NCR.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें