Moradabad News: कभी अंग्रेजों की थीं यहां कोठियां,1857 में जलाकर बना दिया पार्क, अब लीज पर देने की है तैयारी
Edited by:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
इतिहासकारों ने बताया कि इस पार्क की जगह 1857 में यहां अंग्रेजों की कोठियां हुआ करती थी. गदर के दौरान लोगों ने इन कोठियों को जला दिया था . जिसके बाद इस जगह को अंग्रेजों के टहलने के लिए पार्क के रूप में विकसित किया गया था.शहर के मध्य करीब सात एकड़ क्षेत्र में फैले कंपनी बाग को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर आकर्षक बनाया जाएगा. जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के खेल, मनोरंजन, व्यायाम के साथ हेल्दी फूड की समुचित व्यवस्था होगी .
रिपोर्ट:-पीयूष शर्मा
मुरादाबाद : मुरादाबाद में पार्क तो आपने बहुत देखा होगा और उन पार्कों में आप घूमने भी जरूर गए होंगे. लेकिन सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कंपनी बाग पार्क का एक अलग ही दिलचस्प इतिहास रहा है. यह पार्क अंग्रेजों की कोठियों को जलाकर बनाया गया था. इसमें अंग्रेज सुबह-शाम टहलने आया करते थे. इसके साथ ही सरकारी अधिकारी भी यहां टहला करते थे. अब इस पार्क को नगर निगम द्वारा और भी ज्यादा विकसित किया जा रहा है.
इतिहासकारों ने बताया कि इस पार्क की जगह 1857 में यहां अंग्रेजों की कोठियां हुआ करती थी. गदर के दौरान लोगों ने इन कोठियों को जला दिया था . जिसके बाद इस जगह को अंग्रेजों के टहलने के लिए पार्क के रूप में विकसित किया गया था. साथ ही घुड़सवार यहां घुड़सवारी करते थे. अधिकारियों को हमेसा एक डर बना रहता था इसलिए वह लोग पुलिस लगातार पहरा दिया करती थी . कंपनी बाग पार्क का नाम मेस्टन पार्क भी है. यूपी के गवर्नर रहे सर जेम्स मेस्टन ने 1906 से 1912 तक इस प्रांत का कार्यभार संभाला. उनके ही नाम पर यह मेस्टन पार्क पड़ा था. उस दौर में शहर के बराबर में होने की वजह से शहर पर नजर रखने का काम भी आसान हो गया था.
नगर निगम कंपनी बाग को लीज पर देने की तैयारी
Advertisement
कंपनी बाग पार्क के पास एक लपटन क्लब बना हुआ है. जो आज भी मौजूद है. यहां पर लॉर्ड लपटन घूमने आए थे. उनके ठहरने के लिए यह इमारत बनी थी. यह इमारत 1911 में बनी थी जो आज भी पुराने जमाने में बनाई गई इमारतों की तरह ही दिखती है. शहर के मध्य करीब सात एकड़ क्षेत्र में फैले कंपनी बाग को पीपीपी मॉडल पर विकसित कर आकर्षक बनाया जाएगा. जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के खेल, मनोरंजन, व्यायाम के साथ हेल्दी फूड की समुचित व्यवस्था होगी . बरेली की एक कंपनी के अधिकारियों के साथ नगर निगम प्रशासन और मंडलायुक्त की इस विषय को लेकर चर्चा भी हो चुकी है. इच्छुक कंपनी की ओर से इसका प्रस्ताव भी नगर निगम व मंडलायुक्त को भेजा जा चुका है.कुछ ही दिन के भीतर नगर निगम और कंपनी के अधिकारी वार्ता कर इसका पूरा खाका तैयार कर लेंगे.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें