Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशमुरादाबाद
यूपी के इस शहर में जल्द शुरू होगी नई चीनी मिल, युवाओं को मिलेगा रोजगार

खुशखबरी! यूपी के इस शहर में जल्द शुरू होगी नई चीनी मिल, युवाओं को मिलेगा रोजगार, किसानों को होगा ये फायदा

Last Updated:

जो युवा चीनी मिल में काम करना चाहते हैं और काफी लंबे समय से चीनी मिल में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं. उनके लिए यह अच्छी खबर सामने आई है. साथ ही यहां मिल लगने से किसानों को भी लाभ मिलेगा.

यूपी के इस शहर में जल्द शुरू होगी नई चीनी मिल, युवाओं को मिलेगा रोजगारZoom
चीनी
पीयूष शर्मा/मुरादाबादः किसानों और युवाओं के लिए यह एक खुशखबरी है कि मंडल में एक और नई चीनी मिल शुरू होने जा रही है. इससे करीब 35000 किसानों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. चीनी मिल में काम करने के लिए युवाओं की आवश्यकता होगी, जिससे युवाओं को बेरोजगारी दूर होगी साथ ही इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा.

यह नई चीनी मिल बिजनौर जनपद की चांदपुर तहसील के नूरपुर ब्लॉक में जहांगीरपुर जगह पर शुरू होने वाली है. पिछले डेढ़ साल से इसका निर्माण चल रहा है. मिल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है. अब मिल अधिकारी ट्रायल की भी तैयारी कर रहे हैं.
मंडल में चीनी मिलों की संख्या
मुरादाबाद में 4 चीनी मिल हैं तो वही रामपुर में 3 चीनी मिल हैं. इसके साथ ही संभल में भी 3 चीनी मिल बने हुए हैं. और अमरोहा में भी 3 चीनी मिल है. जबकि बिजनौर में 9 चीनी मिल है. इस तरह से मंडल में कुल 22 चीनी मिल हैं।
60 एकड़ में लगाई जा रही चीनी मिल
जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर प्रभु नारायण ने बताया कि 60 एकड़ में चीनी मिल लगाई जा रही है. इसके साथ ही है एक डिस्टलरी भी लग रही है. उसमें एथेनॉल बनाया जाएगा. इस चीनी मिल को बिंदल पेपर ग्रुप लगवा रहा है. इस मिल की पेराई क्षमता एक लाख प्रति कुंटल होगी. इस मील से शुरू होने से करीब 30 से 35000 किसानों को लाभ मिलेगा.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें