होमताजा खबरउत्तर प्रदेशमुरादाबाद
मुरादाबाद के पीतल कारोबार में आई मंदी, पलायन करने को मजबूर हुए कारोबारी
मुरादाबाद के पीतल कारोबार में आई मंदी, पलायन करने को मजबूर हुए कारोबारी
Agency:News18Hindi
Last Updated:
हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष नोमान मंसूरी ने बताया कि इस बार पीतल के कारोबार में बहुत ज्यादा मंदी देखने को मिल रही है. मैंने अपने पूरे कार्यकाल में इतनी बड़ी मंदी नही देखी है. पहले कारखानों में कारीगरों की एक अलग आवाज और अलग-अलग रौनक देखने को मिलती थी. लेकिन अब वो सब शांत हो गई है. जहां पहले 50-60 लोग काम करते थे. वहां केवल चार से पांच लोगों का स्टाफ ही कार्य कर रहा है
पीयूष शर्मा
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. यहां के पीतल के बने उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. यहां लगगभ एक हजार निर्यातक है और दो लाख आर्टिजन कारीगर हस्तशिल्पी है. करीब आठ हजार करोड़ का टर्नओवर यहां पर होता है, लेकिन अब यहां के कारोबारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण कुछ निर्यातक यहां से पलायन कर चुके हैं. बाकी निर्यातकों को मंदी की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष नोमान मंसूरी ने बताया कि इस बार पीतल के कारोबार में बहुत ज्यादा मंदी देखने को मिल रही है. मैंने अपने पूरे कार्यकाल में इतनी बड़ी मंदी नही देखी है. कारोबार में ऐसी मंदी है कि लोगों के बैंक अकाउंट एमपी होने की कगार पर है. इंटरेस्ट चढ़े हुए हैं. पहले कारखानों में कारीगरों की एक अलग आवाज और अलग-अलग रौनक देखने को मिलती थी. लेकिन अब वो सब शांत हो गई है. जहां पहले 50-60 लोग काम करते थे. वहां केवल चार से पांच लोगों का स्टाफ ही कार्य कर रहा है.
रूस-यूक्रेन जंग के बाद बिगड़े हालात
Advertisement
नोमान मंसूरी ने बताया कि जब से यूक्रेन और रसिया के बीच लड़ाई छिड़ी है. तब से हालात बहुत ज्यादा डाउन हो गए हैं. इस टाइम रॉ-मेटेरियल के रेट बढ़ रहे हैं. लेकिन उस हिसाब से इंडस्ट्री में डिमांड नहीं है. हर जगह सन्नाटा है. मंडी चौक पीतल मार्केट में भी कोई खास बिक्री नहीं है. त्योहारों पर थोड़ा सीजन चला था. जिसमें लोगों को कुछ हद तक राहत मिली थी, लेकिन वर्तमान में हालात बहुत खराब चल रहे हैं.
लगभग 50 निर्यातक कर चुके हैं पलायन
उनका कहना है कि मुरादाबाद के कुछ निर्यातक कैमरे के सामने नहीं आना चाह रहे हैं, लेकिन लगभग 50 से अधिक निर्यातक मुरादाबाद से दूसरी कंट्री में शिफ्ट हो रहे हैं और वहां जाकर अपना कोई ना कोई बिजनेस शुरू कर रहे हैं. मध्यम वर्ग के लोगों के सामने एक संकट आ गया है. उन्हें काफी मंदी का सामना करना पड़ रहा है.
क्या. कहते हैं पीतल कारोबारी
पीतल कारोबारी अजहरुद्दीन और परवेज ने बताया कि पहले के मुकाबले अब मंदी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पहले काम अच्छा होता था, लेकिन अब बहुत डाउन हो गया है. महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ रही है जिसकी वजह से हमलोगों को भी मंदी का सामना करना पड़ रहा है. पहले हम इस कारोबार में अच्छे पैसे कमा लेते थे, लेकिन अब कारोबार बहुत डाउन हो गया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें