'नुसरत जहां मंगलसूत्र पहने तो हराम, हिंदू लड़की को बुर्के में रखे वो जायज'
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
साध्वी प्राची ने कहा कि मुस्लिम लड़की हिन्दू लड़के से शादी कर मंगलसूत्र पहने व बिंदिया लगाए तो हराम और अगर लव जिहाद के जरिये हिन्दू युवती से शादी कर उसे बुर्के में रखे तो वह जायज.

बीजेपी नेती साध्वी प्राची ने देवबंद के मौलवी को लेकर एक विवादित बयान दिया है. साध्वी प्राची ने मौलवी द्वारा बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनने पर दिए गए फतवे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़की हिन्दू लड़के से शादी कर मंगलसूत्र पहने और बिंदिया लगाए तो हराम. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लव जिहाद के जरिये हिन्दू युवती से शादी कर उसे बुर्के में रखा जाए तो वह जायज.
साध्वी प्राची ने मौलानाओं को तीन तलाक पर फतवे देने की नसीहत दी है. साथ ही देवबंद के मौलवियों से सुधरने की अपील की. मामला कांधला थाना क्षेत्र के एलम कस्बे का है. बताया जा रहा है कि साध्वी प्राची यहां एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने आई थीं.
बता दें कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनकर और सिंदूर लगाकर संसद में जाने पर उनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी. बता दें कि बशीरहाट की सांसद चुनी गईं नुसरत ने हाल ही में कोलकाता के बिज़नेसमैन निखिल जैन से शादी की है.
नुसरत जहां जब मंगलवार को शपथ लेने संसद पहुंचीं तो वह संसद सत्र में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं. नुसरत ने माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था. शादी की वजह से नुसरत लोकसभा सदस्य की शपथ नहीं ले पाईं थीं. उन्होंने 20 जून को अपनी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें वो हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लेते नजर आईं.
ये भी पढ़ें - हमीरपुर: 5 लोगों की घर में हो रही थी हत्या, पड़ोसियों ने चीखें तक नहीं सुनीं
यूपी उपचुनाव: मायावती के दांव से रोशन हुई बीजेपी की उम्मीदें

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें