होमताजा खबरउत्तर प्रदेशसहारनपुर
शादी में दूल्हा-दुल्हन के हाथों क्यों बांधा जाता है कंगना, जानिए इसका रहस्य
Kankan Bandhanam Ritual: शादी में दूल्हा-दुल्हन के हाथों क्यों बांधा जाता है कंगन, जानिए इसके पीछे का रहस्य
Last Updated:
Saharanpur News: दूल्हा-दुल्हन के हाथों में कंगन या कनकन बंधनम् इसलिए बांधा जाता है, ताकि यह शुभता, अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक बन सके. इसके अलावा, यह दूल्हा और दुल्हन दोनों के दीर्घायु होने की कामना और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए भी बांधा जाता है.
सहारनपुर: शादी का सीजन चल रहा है और शादी में दूल्हे और दुल्हन की कई रस्मे होती है, जिनके पीछे की कहानी शायद ही काफी कम लोगों को पता होती है. उन्ही रस्मों में से एक है दूल्हा और दुल्हन के हाथ पर बांधा जाने वाला कंगना जो की शादी से पहले बांधा जाता है और शादी के बाद खोला जाता है. कंगना तो सभी ने बांधते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कंगना क्यों बांधा जाता है और इसके पीछे का क्या कुछ रहस्य होता है और यह सीधे हाथ में ही क्यों बांधा जाता है. चलिए आपको बताते हैं..
क्या है कारण
दरअसल, दूल्हा-दुल्हन के हाथों में कंगना या कंकन बंधनम् इसलिए बांधा जाता है, ताकि यह शुभता, अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक बन सके. इसके अलावा, यह दूल्हा और दुल्हन दोनों के दीर्घायु होने की कामना और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए भी बांधा जाता है. शादी के बाद कंगना खोलने की रस्म यह दर्शाती है कि दोनों अब एक-दूसरे के साथ एक स्थिर और मजबूत रिश्ते में बंध चुके हैं.
वर-वधू को सुरक्षित रखने और उनके बीच प्यार बढ़ाने का प्रतीक
Advertisement
अलग-अलग स्थान पर इसको बांधने के अलग-अलग प्रकार भी मौजूद है. यह लगभग चार प्रकार का बताया जाता है. साथ ही कंगना किस चीज से बनाया जाता है यह भी आपको बता देते हैं कंगना बनाने में आम के पत्ते, दही, हल्दी, दूर्वा (एक प्रकार की घास), अरवा चावल, जटामांसी, लाल या पीला धागा, मूंगा (पोला के लिए), शंख (शाखा के लिए), सोना,हीरे, माणिक, पन्ना, नीलम और लाख जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. यह वर-वधू को सुरक्षित रखने और उनके बीच प्यार बढ़ाने का प्रतीक भी माना जाता है.
बुरी ताकत से बचाती है शादी की यह रस्म
आचार्य सोम प्रकाश शास्त्री ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि कंगने कंगने के अंदर हल्दी की गांठ होती है, कौड़िया होती है, चाकू होता है, गोमती चक्र सहित समान होता है मोली से बंधा यह सात चीजों का एक प्रतीक होता है जो कि बुरी नजर से बचाती है.
कंगना चार प्रकार का होता है जिसमें अलग-अलग सामग्री होती है, परंतु इन चारों में एक सामग्री समान होती है एक हल्दी की गांठ और चाकू. वैसे भी चाकू आप लोग जानते ही होंगे जब विवाह होता है तो वर और कन्या को चाकू दे दिया जाता है. कहीं बाहर जाना हो कुछ हो और गांव में हो तो आज भी प्याज दिया जाता है, ताकि कोई नकारात्मक ऊर्जा साथ ना लग जाए.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें