होमताजा खबरउत्तर प्रदेशसंभल
5 दिन में ही पड़ गया लिंटर, जनवरी में ही शुरू हो जाएगी सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी
Sambhal News: 5 दिन में ही पड़ गया लिंटर, जनवरी में ही शुरू हो जाएगी संभल की सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी, युद्धस्तर पर काम जारी
Written by:
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Sambhal News:संभल के जामा मस्जिद के पास बन रही सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी की छत महज 5 दिन के अंदर डाल दी गई है. इतना ही नहीं पुलिस चौकी का निर्माण भी जनवरी में ही पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यहां फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी.

रिपोर्ट: सुनील कुमार
संभल. 24 नवंबर को संभल के जामा मस्जिद इलाके में भड़की हिंसा के बाद अब यहां एक नई पुलिस चौकी का निर्माण करवाया जा रहा है. इस पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी रखा गया है. पुलिस चौकी का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है. रिकॉर्ड 5 दिन में ही पुलिस चौकी की छत को डाल दिया गया है. साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए 12 रॉयस पाम के पेड़ भी लगाए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि जामा मस्जिद इलाके में बन रही सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी में बुधवार को लिंटर डाल दिया गया है. पुलिस चौकी में बारह रॉयस पाम के पेड़ लगवाए गए हैं. पुलिस चौकी का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है. जनवरी के अंत तक पुलिस चौकी के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद यहां फोर्स की तैनाती की जाएगी. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यहां पुलिस कर्मियों के लिए आवास का भी निर्माण किया जाएगा.
पुलिस चौकी की जमीन को लेकर विवाद
उधर पुलिस चौकी जिस जमीन पर बन रही है, उसको लेकर भी विवाद खड़ा हुआ है. AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि संभल में जिस जगह पर पुलिस चौकी बन रही है वह वक्फ की संपत्ति है. हालांकि ओवैसी के दावों को संभल के डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है. डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि पुलिस चौकी का निर्माण नियम के तहत किया जा रहा है. जिस जमीन पर पुलिस चौकी बन रही है वह नगर निगम की जमीन है. उन्होंने बताया कि जमीन पर दावेदारी को लेकर दो अधिवक्ता भी आए थे. उन्होंने दस्तावेज पेश किये, थे लेकिन कोई भी दस्तावेज रजिस्टर्ड नहीं है.

About the Author
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें