Advertisement
होमताजा खबरउत्तर प्रदेश
मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

Last Updated:

आदित्‍य यादव ने कहा कि 'नेता जी का सम्मान सबसे ऊपर है, उन्हीं की विचारधारा का ये मंच है.

मुलायम सिंह यादव के सामने प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी समाजवादी सेक्युलर मोर्चाZoom
आदित्‍य यादव
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्‍यक्ष शिवपाल यादव के बेटे आदित्‍य यादव ने बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि उनकी पार्टी नेताजी के सामने अपना प्रत्‍याशी नहीं उतारेगी. आदित्‍य यादव ने कहा कि 'नेता जी का सम्मान सबसे ऊपर है, उन्हीं की विचारधारा का ये मंच है. इसीलिए हम मुलायम सिंह की फोटा का इस्तेमाल किया जा रहा है.

पीसीएफ चेयरमैन और समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता आदित्य यादव ने कहा कि एलआईयू की रिपोर्ट में मेरे पिता शिवपाल यादव की जान को खतरा बताया गया है. आदित्य ने कहा हम लोगों की जमीन बन चुकी है. गुंडागर्दी रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है. सरकार को फिर से समीक्षा करनी चाहिए. इसे मौके पर आदित्य यादव का केंद्र सरकार पर भी हमला किया. आदित्‍य यादव ने आरोप लगाया कि सरकार, नौकरी होने के बाद भी युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है. चुनाव का इन्तजार हो रहा है. केंद्र की सरकार वादे पूरे करने में निष्क्रिय रही है.

इसे भी पढ़ें :-
शिवपाल यादव ने जारी की समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 14 मंडल प्रभारियों की सूची
शिवपाल की समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने घोषित किए 30 जिला और महानगर अध्यक्ष
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
और पढ़ें