Advertisement
होमताजा खबरउत्तराखंडहरिद्वार
हरिद्वार: BSP के Ex MLA पर लगा मौलाना के साथ मारपीट का आरोप

हरिद्वार: BSP के Ex MLA लोगों को लेकर नमाज पढ़ने पहुंचे, मना करने पर मौलाना को पीटा, केस दर्ज

Last Updated:

हरिद्वार के मंगलौर से BSP के पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी पर मौलाना के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है.

हरिद्वार: BSP के Ex MLA पर लगा मौलाना के साथ मारपीट का आरोपZoom
प्रतिनिधि फोटो
हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में लॉक डाउन (Lockdown) दौरान एक मस्जिद में समूह में नमाज पढ़ने के दौरान मारपीट की घटना घटी. आरोप है कि मस्जिद में साथियों के साथ जबरदस्ती नमाज पढ़ने को लेकर मंगलौर से बसपा के पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी (BSP Ex MLA Hazi Sarwat Kareem Ansari) ने मस्जिद के मौलाना के साथ मारपीट कर उन्‍हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौलाना की तहरीर पर पुलिस ने हाजी सरवत करीम अंसारी व उनके साथियों सहित 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

मंगलौर कस्बे में हुई मारपीट की घटना
देश में फैली कोरोना वायरस के संक्रमण की महामारी से निपटने के लिए सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को बंद करने का आदेश दिया था. इस आदेश के बाद मस्जिद और मंदिर में कोई भी पूजा-पाठ यह नमाज अदायगी नहीं की जा रही थी. जानकारी के मुताबिक, मंगलौर कस्बे में स्थित एक मस्जिद पर केवल साफ-सफाई व अजान देने के लिए 5 लोगों को रखने के लिए मंजूरी मिली हुई थी. इसके चलते देर रात पूर्व बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी अपने साथियों के साथ जबरदस्ती मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए.

मौलाना को लाठियों से पीटने का आरोप
पीड़ि‍त मौलाना नासिर ने कहा कि मस्जिद में 20-25 आदमी नमाज पढ़ने आए थे, तो उन्‍होंने उन्हें रोका. इस पर उनके साथ मारपीट की गई. उन्‍होंने बताया कि उन्‍हें लाठियों से मारा गया.

हाजी सरवत करीम अंसारी पर मुकदमा
आरोप है कि मस्जिद के मौलाना के विरोध करने पर पूर्व बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने साथियों के साथ मिलकर मौलाना के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना में घायल मौलाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूर्व विधायक व उनके साथियों के खिलाफ बवाल, मारपीट और लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में विभिन्‍न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.


ये भी पढ़ें: टिहरी में Lockdown का उल्लंघन, जंगलों के रास्ते से गांव पहुंच रहे बाहरी लोग

Corona Warriors: गर्भवती बीवी, अस्पताल से लौटी बेटी को छोड़ ड्यूटी पर है यह SI
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। मध्य प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें