Advertisement
होमताजा खबरदुनिया
चीन: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग, लोग बजाते रहे तालियां

चीन: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग, लोग बजाते रहे तालियां

Agency:एजेंसियां
Last Updated:

लड़की के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी, यौन शोषण का शिकार होने के बाद डिप्रेशन में थी. सितंबर में उसके शिक्षक ने उसे चूमने और गले लगाने की कोशिश की थी. हाल के दिनों में चीन के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं.

चीन: यौन शोषण की शिकार छात्रा ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग, लोग बजाते रहे तालियांZoom
प्रतीकात्मक तस्वीर
चीन के किंगयाग शहर में यौन शोषण की शिकार 19 साल की एक छात्रा ने कथित रूप से बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस छात्रा के शिक्षक ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया था. इस घटना में एक बड़ा दर्दनाक पहलू यह भी रहा कि उस वक्त वहां मौजूद कई लोग लड़की को ताना मार रहे थे और जब उसने बिल्डिंग से छलांग लगाई तो तालियां बजाने लगे. इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने समाज में आ रही इस गिरावट पर नाराज़गी जताई है.

इस घटना का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया था, जिसमें दिख रहा है कि पीड़ित छात्रा कई घंटों तक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल की रेलिंग पर खड़ी रही. इस दौरान रेस्क्यू टीम के लोग उसे नीचे उतरने को कह रहे थे. वहीं इलाके से गुजर रहे कुछ लोग टिप्पणी करते दिखे कि 'तुम अब तक कूदी नहीं?'

वहीं जब वह छात्रा बिल्डिंग से कूद गई तो कुछ लोग तालियां बजाने लगे, जबकि रेस्क्यू टीम के मेंबर्स परेशानी में चिल्ला रहे थे. चीन के सरकारी अखबार यूथ डेली के अनुसार पुलिस ने छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वहां मौजूद कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

उधर लड़की के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी यौन शोषण का शिकार होने के बाद डिप्रेशन में थी. सितंबर में उसके शिक्षक ने उसे चूमने और गले लगाने की कोशिश की थी. छात्रा के अभिभावकों ने कहा, 'इस घटना ने उसे डिप्रेशन में धकेल दिया'.

परिजनों का आरोप है कि स्कूल ने यह मामला दबाने के लिए उन्हें 53, 564 डॉलर (करीब 36 लाख रुपये) का ऑफर दिया था. हालांकि परिजनों ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें