Advertisement
होमताजा खबरदुनिया
कुछ इस तरह ढूंढ़े गए थाइलैंड के 12 फुटबॉल प्लेयर और उनके कोच

कुछ इस तरह ढूंढ़े गए थाइलैंड के 12 फुटबॉल प्लेयर और उनके कोच

Last Updated:

थाइलैंड में बारिश के चलते गुफा में पानी भर गया. इन सबके बीच 1,000 लोगों को इस सर्च ऑपरेशन में लगाए गए. इसमें नेवी, हवाई और गोताखोरों की टीम थी. करीब 10 दिन बाद बच्चे खोज निकाले गए हालांकि सभी काफी कमजोर हैं.

कुछ इस तरह ढूंढ़े गए थाइलैंड के 12 फुटबॉल प्लेयर और उनके कोचZoom
गुफा में फंसे बच्चे (तस्वीर - AP)_
थाईलैंड में 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच, 23 जून को एक फुटबॉल प्रैक्टिस के बाद थाम लुआंग नांग नोन गुफा में गए. जब सभी वापसी में असफल रहे तो उनके लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. उनको खोजने के दौरान सबसे बड़ी समस्या थी बारिश. इसके चलते गुफा में पानी भर गया. इन सबके बीच 1,000 लोगों को इस सर्च ऑपरेशन में लगाया गया. इसमें नेवी, हवाई और गोताखोरों की टीम थी. करीब 10 दिन बाद बच्चे खोज निकाले गए. हालांकि भूखे-प्यासे रहने के कारण सभी काफी कमजोर हैं.

जानें कि किस तरह से बच्चों को खोज निकाला गया.

25 जून को इन बच्चों और इनके कोच की खोजबीन शुरू हुई. सभी बच्चों की उम्र 11 से 16 साल की थी. माना जा रहा था कि सभी थाम लुआंग नांग नोन गुफा में गए. वाइल्ड बोर कही जाने वाली टीम बारिश में फंस गई. गुफा के पास ही फुटबॉल प्लेयर्स की साइकिल और बूट्स मिले. इसके बाद एक फुटबॉल प्लेयर की मां पुलिस के पास गई और बताया कि वह प्रैक्टिस के बाद घर नहीं लौटा. फिर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

26 जून को सर्च ऑपरेशन शुरू करने के लए गोताखोरों के लिए स्पेशलिस्ट्स की एक टीम ने पानी को पंप कर बाहर निकालना शुरू किया. थाईलैंड के आंतरिक मंत्री ने कहा कि गोताखोर तभी आगे बढ़ सकते हैं जब कि पानी पंप हो कर बाहर निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन रात-दिन चलेगा.

27 जून को भी बारिश हो रही थी. इसके चलते सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत आई. लगातार हो रही बारिश के चलते लोग अपने बच्चों के लिए उम्मीद खोते जा रहे थे. हालांकि सेना लगातार कह रही थी कि उसने उम्मीद नहीं खोई है और वह अपनी सर्वेश्रेष्ठ कोशिश कर रही है.

28 जून को थाइलैंड की गोताखोरों की टीम के साथ ब्रिटिश गोताखोर भी शामिल हुए. रिचर्ड विलियम स्टैनन, रॉबर्ट चार्ल्स हार्पर और जॉन वॉलथन गुफा में गए. कुछ गोताखोरों को पानी के बढ़ रहे स्तर के चलते वापस आना पड़ा.



30 जून को थाइलैंड की पुलिस ने गायब हुए लोगों के लिए फूड के पैकेट्स गिराए. उन्हें यह उम्मीद थी कि हो सकता है कि बच्चों और उनके कोच तक यह खाना पहुंच जाए. 20 पैकेटों में पानी, खाना, दवा, टॉर्च मौजूद थी. इस पैकेट में एक नोट भी लिखा था कि अगर यह मिल जाए तो तुरंत रिप्लाई करें, मैप पर वह चिन्हित करें और उनकी तुरंत मदद की जाएगी.

1 जुलाई को रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे लोगों को यह उम्मीद जगी कि सभी फंसे हुए लोग जीवित होंगे. गोताखोर अपना सर्च ऑपरेशन लगातार कर रहे थे. बारिश कम होने के बाद थाईलैंड नेवी की यूनिट आगे बढ़ने में सफल हो सकी. चियांग राय के गवर्नर नारोंगसाक ओसोटानाकोर्न ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आज हमारे लिए अच्छा दिन होगा. अगर यह सब कुछ ठीक ढंग से चलता है तो यह बेहतर होगा."

2 जुलाई को 12 बच्चे और उनके कोच जिंदा मिले. गर्वनर ने बताया, 'हमने सभी 13 को सुरक्षित खोज लिया है. ठीक होने तक उनका ख्‍याल रखा जाएगा. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि वे अभी खाना खा सकते हैं या नहीं क्‍योंकि कई दिनों से वे भूखे हैं.'

(एजेंसी इनपुट के साथ.)
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें