Jehanabad Top Safe Colony: जहानाबाद में रहने के लिए सुरक्षित हैं ये इलाके, परिंदा भी नहीं मारते पर
Last Updated:
Jehanabad Top Safe Colony: जहानाबाद, पटना और गया के बीच बसा छोटा सा जिला है, जो अपने समृद्ध इतिहास को लेकर जाना जाता रहा है. जिला बनने के बाद यहां सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां तो आई, लेकिन समय के साथ बहुत परिवर्तन आया. जिला मुख्यालय में रहने के लिए कुछ इलाके बहुत सुरक्षित हैं. लोग इन इलाकों में रहना पसंद करते हैं.
जहानाबाद जिला मुख्यालय भले ही छोटा है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कुछ ऐसी जगहे हैं, जहां चौकसी सख्त रहती है. शहर में कुल 30 वार्ड हैं और इनमें कई प्रमुख मोहल्ले हैं. हालांकि, सुरक्षा में कुछ इलाकों की गिनती ऊपर है.
जहानाबाद का सुरक्षित इलाका ऑफिसर्स कॉलोनी को माना जा सकता है. यहां बड़े अफसरों का आवास है. इसलिए 24 घंटे पुलिस की निगरानी रहती है. आमलोगों की आवाजाही पर भी नजर रहती है. यही कारण है कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता.
Advertisement
जहानाबाद शहर में गांधी मैदान का इलाका है, जहां की भी सुरक्षा सख्त है. यह इलाका भीड़ भाड़ वाला जरूर है, लेकिन यहां पुलिस गश्ती लगातार होती रहती है. त्योहारों या किसी बड़े आयोजन के समय सुरक्षा और बढ़ जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
डीएम ऑफिस के आस-पास का इलाका हमेशा प्रशासन की नजर में रहता है. यहां अधिकारियों के दफ्तर, सरकारी आवास और प्रशासनिक इमारतें हैं. इस वजह से दिन-रात पुलिस की मौजूदगी बनी रहती है.
इन इलाकों में कुछ जगह पर CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं. खास तौर पर ऑफिसर्स कॉलोनी और डीएम ऑफिस रोड पर हर गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड होती है.
Advertisement
सुरक्षित इलाकों के साथ आसपास के मोहल्लों पर भी प्रशासन की नजर रहती है. गांधी मैदान के साथ अन्य इलाकों में भी सुरक्षा सख्त होती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |