Advertisement
होमफोटोबिहारमधुबनी
मधुबनी के टॉप,सबसे सस्ते,अच्छे मैरेजहॉल,जहां परंपरा के अनुसार होती है शादी

Madhubani marriage hall:मधुबनी के टॉप,सबसे सस्ते और अच्छे मैरेजहॉल,जहां परंपरा के अनुसार होती है शादी

Reported by:
Agency:Local18
Last Updated:

शादी का लगन चालू हो गया है, ऐसे में मधुबनी से मैरेजहॉल से शादी करना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग 21 हजार से शुरू होकर लाखों तक है. अपने बजट के अनुसार धूमधाम से शादी की रस्म पूरी कर सकते हैं.

1/5
चंद्रा कॉम्प्लेक्स मधुबनी का सबसे चर्चित मैरिज हॉल के साथ ही साथ इसके नीचे यहां पर शॉपिंग मॉल और आदि व्यवस्था की गई है. यह मधुबनी के DNY कॉलेज रोड में है. यहां पर हॉल में काफी स्पेस गाड़ियों के लिए पार्किंग और मैरिज हॉल की सारी व्यवस्था की गई है. यहां पर तीन फ्लोर हैं .ग्राउंड में भी काफी जगह है और मिथिलांचल परंपरा के अनुसार चाहे वह धोबिन प्रथा के लिए, उखड़ समाठ, पंडित या लकड़ी पीड़ही आदि मिथिला के सभी संस्कृति से जुड़ी परंपराओं का यहां पूरी व्यवस्था हैं . इसकी प्राइस की शुरुआत 20000 से हो जाती है इसके बाद जैसी आप डेकोरेशन करना चाहेंगे, और खाना पीना वो सब चार्ज एक्स्ट्रा है.
2/5
मिथिला वाटिका मैरिज हॉल शादी के लिए बहुत अच्छा है. जिसकी बुकिंग पहले ही हो जाती हैं. यह भी मधुबनी शहर के बिल्कुल करीब गोशाला चौक रोड पर स्थित है. यह कह सकते हैं कि यह काफी पुराना भी है. यहां पर शादियों की मैरेज हॉल बुकिंग प्राइस की बात करें तो 21000 से शुरुआत होती है. यहां पर मिथिला की चाहे वह ब्राह्मण, राजपूत , कायस्थ ,यादव समुदाय या अलग-अलग जातियों के हिसाब से उनकी पूरी शादी में रिचुअल्स की व्यवस्था की जाती है.
3/5
वाटिका मैरेज हॉल मधुबनी शहर का सबसे भरा रहेने वाला जगह है. जिसका कारण यह है कि यहां शादी के लिए, पार्टी, रिशेप्शन, होटल, रेस्टोरेंट, मीटिंग हॉल आदि सुविधाएं है. यहां बुकिंग के लिए चार पांच महीने पहले ही बताना पड़ता है क्योंकि शादी सीजन में खाली नहीं के बराबर ही मिलता है. जो मधुबनी के आर के कॉलेज रोड पर स्थित है. यहां हॉल बुकिंग मनी की शुरुआत 17 हजार से लेकर लाख से ऊपर तक जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
नारायण विवाह भवन जो की मधुबनी शहर के बिलकुल पास सूरी हाई स्कूल रोड में है. यह ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन सुविधाएं में सबसे बेहतरीन और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी बढ़िया है. बता दे कि यहां भी 25 हजार से केवल हॉल की शुरुआत है और बाकी सजावट, खाना के प्रकार , स्टॉफ , म्यूजिक सिस्टम, विधि विधान और गीतकार आदि पर डिपेंड करता है, खुद से भी कर सकते है और यह भी सारी व्यवस्था करते है जिसका चार्ज एक्स्ट्रा लाख में पड़ जाता है.
5/5
एस आर कंपलेक्स विवाह & कम्युनिटी हॉल यह मधुबनी के स्टेडियम रोड में नया कुछ साल पहले ही ओपन हुआ जिसकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में है. वैसे हॉल बुकिंग प्राइस कम है लेकिन डेढ़ लाख में 2 दिन के लिए 100 गेस्ट डेकोरेशन और खाना इंक्लूड है. बाकी डांसर या कुछ एक्टिविटीज आदि का अलग है. यहां के बारेए लोगो की रिव्यू मिथिला कल्चर के साथ साथ मॉर्डन शादी का टच है जो काफी लोगों को पसंद आ रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |