Advertisement
होमफोटोबिहारमुजफ्फरपुर
PHOTOS: मुजफ्फरपुर बालिका गृह को ध्वस्त किए जाने से पहले CBI ने चप्पा-चप्पा खंगाला

PHOTOS: मुजफ्फरपुर बालिका गृह को ध्वस्त किए जाने से पहले CBI ने चप्पा-चप्पा खंगाला

Last Updated:

मुजफ्फरपुर के साहू रोड पर ब्रजेश ठाकुर का शेल्टर होम उनकी मां मनोरमा देवी के नाम से है. यह बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध बनाया गया है जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई थी. अब इसको 10 दिसंबर के बाद ध्वस्त करने के तैयारी की जा रही है. शुक्रवार को सीबीआई की टीम सबूतों को जुटाने फिर एक बार फिर वहां पहुंची और सबूत खंगाले.

1/6
नगर आयुक्त ने सीबीआई को भी पत्र लिखकर मकान के ध्वस्त करने की जानकारी दी है. इसको डिमोलिश किए जाने की कागजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
2/6
नगर आयुक्त ने बिल्डिंग ध्वस्त करने के लिए जिले के डीएम को रिमाइंडर लेटर लिखा है. इसमें बालिका गृह से समान हटाने, वीडियोग्राफी कराने और रिसीवार नियुक्त करने के लिए रिक्वेस्ट भेजा गया है.
3/6
माना जा रहा है कि 10 दिसम्बर के पहले सीबीआई बालिका गृह के तमाम वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटा लेना चाह रही है. इसी सिलसिले में सीबीआई ने आज चप्पे-चप्पे को खंगाला.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
बालिका गृह जेल में बंद मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मां मनोरमा देवी के नाम से है. 10 दिसंबर के बाद किसी भी वक्त इस बिल्डिंग को ध्व्स्त कर दिया जाएगा.
5/6
बिल्डिंग के ध्वस्त होने से पहले सीबीआई सारे सबूतों को जुटा लेना चाहती है. इसी सिलसिले में छत पर रखे पानी की टंकी तक को खंगाला गया.
6/6
सुप्रीम कोर्ट ने बिना नक्शा पास किये ही बालिका गृह के चार मंजिली इमारत को लेकर आपत्ति की थी. जिसके बाद इस बील्डिंग को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |