इस महाभोज के आगे लालू-अनंत-ललन सिंह सबके भोज फेल! भारत का सबसे बड़ा भंडारा, खाने पर टूट पड़े 1000000 लोग
Written by:
Agency:Local18
Last Updated:
Begusarai Ramdhiri Gaon Mahabhoj: बिहार के बेगूसराय में जारी महाभोज चर्चा का विषय बना हुआ है. यह में हुए अब तक के सबसे बड़े महाभोज आयोजनों में गिना जा रहा है. जिसमें तकरीबन 10 लाख लोगों के लिए खाना बनाया गया. ऐसे में बिहार में हुए महाभोज के इतिहास पर नजर डाली जाए, तो कई मशहूर राजनेताओं के कराए भोज भी बेहद चर्चित रहे हैं.
बेगूसराय में देश के सबसे बड़े महाभोज का आयोजन किया गया. इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए 1 लाख लोगों की टीम ने मिलकर खाना बनाया. रामदीरी गांव में स्वर्गीय राम कृपाल सिंह के श्राद्ध कर्म के अवसर महाभोज का आयोजन हुआ. इस भोज को बिहार में हुए अब तक के महाभोजों में सबसे बड़ा बताया जा रहा है. मालूम हो कि प्रदेश में कई नामी हस्तियां भी महाभोज करा चुकी हैं. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जेडीयू नेता अनंत सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम शामिल हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की शादी साल 2002 में हुई थी. बेटी की शादी को राज्य का सबसे बड़ा आयोजन बनाने में लालू यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. तत्कालीन सीएम राबड़ी देवी और लालू यादव के दो आवास- करीब 20 एकड़ जमीन पर रोहिणी आचार्य की शादी के कार्यक्रम हुए. 25,000 से ज्यादा मेहमान जुटे. जश्न का माहौल था. शादी में हुए भोज को आज भी शाही भोज के रूप में याद किया जाता है, हालांकि शादी के समय हुए विवाद भी चर्चा में रहे.
Advertisement
पटना के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाया था. अनंत सिंह ने अपनी जीत को जनता को समर्पित करते हुए एक विशाल महाभोज का आयोजन कराया था. इस महाभोज में बड़े तिरंगा-थीम वाले पंडाल के अंदर हजारों लोग लाइन से बैठकर भोजन का आनंद लिया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह भोज काफी चर्चा में रहा था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन/मीट पार्टी लंबे समय तक चर्चा में रही. ललन सिंह, मुंगेर से जेडीयू के सांसद हैं उन्होंने लखीसराय के सूर्यगढ़ा में और मटन पार्टी दी थी. इस मटन पार्टी में भारी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता/समर्थक शामिल हुए थे. मटन पार्टी में कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन सावन के पवित्र महीने में मटन पार्टी की वजह से बखेड़ा खड़ा हो गया था. इस पार्टी में भयंकर भीड़ टूट पड़ी थी.
साल 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर ब्राह्मण-दलित एकता महाभोज का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्वयं मांझी दही-चूड़ा परोसते दिखाई दिए थे. बताया गया था कि भोज कराने का उद्देश्य मांझी के ब्राह्मणों के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी से हुए डैमेज को कंट्रोल करना था. इस भोज में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. यह काफी चर्चा में रहा था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |