अचानक मेट्रो देखने पहुंचे नीतीश कुमार, आप भी देखिए ट्रेन के अंदर-बाहर की फोटो, इस रूट पर लगाएगी दौड़
Reported by:
Edited by:
Last Updated:
Patna Metro Inside Photo: राजधानी पटना में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है. प्रायोरिटी कॉरिडोर का काम अंतिम चरण में है. इसी काम का जायजा लेने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए. उन्होंने पटना मेट्रो के कोच को भी देखा और उसके अंदर भी घूमे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड सहित कई चीजों का जायजा लिया.
अधिकारियों ने बताया कि बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल परिसर में ही मेट्रो रेल का ठहराव, रखरखाव और साफ-सफाई होगा. यहां बने प्रशासनिक भवन से मेट्रो रेल के सुचारू परिचालन का प्रबंधन कार्य किया जायेगा.
Advertisement
इस दौरान पटना मेट्रो की पहली तस्वीर सामने आई. मेट्रो कोच का रंग स्काई ब्लू, ब्लैक और सिल्वर रंग का कॉम्बिनेशन है. अंदर की बात करें तो पर्पल और व्हाइट का कॉम्बिनेशन है. सभी मेट्रो की तरह बैठने के साथ साथ खड़े होने के लिए भी जगह है. फिलहाल डिपो में लगी हुई है और ट्रायल के इंतजार में है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
सितंबर के अंत तक लोगों के लिए मेट्रो सेवा शुरू होगी. पहले 15 अगस्त से ट्रायल का शेड्यूल था लेकिन, डिपो और अन्य जरूरी कार्य पूरा न होने के कारण इसे टाला गया. अब मेट्रो ट्रायल और सेवा शुरू कराने की तैयारी अंतिम चरण में हैं.
सबसे पहले मेट्रो का परिचालन प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा, जो मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी (पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) के बीच है. इस छह-साढ़े छह किलोमीटर के एलीवेटेड सेक्शन में पांच स्टेशन शामिल हैं. न्यू आईएसबीटी, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड और जीरो माइल.
Advertisement
आपको बता दें कि कुछ हफ्तों पहले ही पुणे से मेट्रो के तीन बोगियों को 74 चक्कों वाली ट्रक से पटना लाया गया था. अब रेगुलर परिचालन से पहले इसे कई दफा मेट्रो को ट्रैक पर दौड़ा कर ट्रायल किया जायेगा. इस दौरान मेट्रो की सिग्नलिंग, स्पीड, ट्रैक की सुरक्षा और प्रणालियों की विश्वसनीयता की व्यापक जांच होगी. ट्रायल सफल होने के बाद ही मेट्रो को यात्री सेवाओं के लिए शुरू किया जाएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |