Advertisement
होमफोटोमनीLatest Money
UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से मंजिल तक पहुंचाएगी यह मशीन

Last Updated:

सड़कों पर कैब चलाने वाली मशहूर कंपनी Uber अब आपको आसमान की सैर कराएगी. कंपनी ने घोषणा की है कि वह इसी साल दुबई में अपनी एयर टैक्सी सर्विस 'Uber Air' लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि आप अपनी सामान्य उबर ऐप से ही इस एयर टैक्सी को बुक कर सकेंगे.

1/8
अब ट्रैफिक से बचने के लिए आसमान का रास्ता खुलने वाला है. Uber ने घोषणा की है कि वह इस साल के अंत तक दुबई में Uber Air नाम से एयर टैक्सी सर्विस शुरू करेगी. इसके तहत यात्री सीधे Uber ऐप से Joby Aviation की ऑल-इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी बुक कर सकेंगे. (फोटो- पीटीआई)
2/8
जब आप ऐप में अपनी मंजिल डालेंगे, तो आपको Uber Air का ऑप्शन दिखेगा. बुकिंग करने पर उबर की कार आपको घर से पिक करेगी और एयर टैक्सी स्टैंड तक छोड़ेगी, जहां से आप उड़कर अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे. (फोटो- पीटीआई)
3/8
Uber के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर सचिन कंसल ने कहा कि एडवांस्ड एयर मोबिलिटी शहरों में सफर का तरीका बदल सकती है. Joby को उम्मीद है कि वह इस साल के अंत तक दुबई में अपने पहले यात्रियों को उड़ान करा देगी. (फोटो- पीटीआई)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/8
यह टैक्सी 'जोबी एविएशन' (Joby Aviation) की ओर से बनाई गई है और पूरी तरह बिजली से चलती है. इसमें एक पायलट और 4 यात्री बैठ सकते हैं. इसकी टॉप स्पीड 320 किमी प्रति घंटा है. (फोटो- पीटीआई)
5/8
इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि उड़ते समय शोर बहुत कम हो. इसमें बड़ी खिड़कियां हैं ताकि यात्री शहर के खूबसूरत नजारे देख सकें. (फोटो- पीटीआई)
6/8
कंपनी का दावा है कि इसे 80,000 किलोमीटर से ज्यादा उड़ाकर टेस्ट किया जा चुका है और यह पूरी तरह सुरक्षित है. यह एक बार चार्ज करने पर 100 मील तक की दूरी तय कर सकती है. (फोटो- पीटीआई)
7/8
जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह सेवा न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस, यूनाइटेड किंगडम और जापान जैसे बाजारों में भी शुरू की जा सकती है. अमेरिका में उड़ान शुरू करने से पहले फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की मंजूरी जरूरी होगी. (फोटो- पीटीआई)
8/8
उबर और Joby 2019 से साथ काम कर रहे हैं. 2021 में Joby ने उबर की Elevate डिवीजन का अधिग्रहण भी किया था. (फोटो- सीएनबीसी टीवी18)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।