Advertisement
होमफोटोकरियर
Bank Clerk: कैसे बनें बैंक में क्‍लर्क, परीक्षा से सेलेक्‍शन तक, जानें सब

Bank Clerk Bharti 2023: कैसे बनें बैंक में क्‍लर्क, परीक्षा से सेलेक्‍शन तक, जानें सब

Edited by:
Last Updated:

Bank Clerk Bharti 2023: बैंक क्लर्क परीक्षा एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों में भर्ती के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को देने के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है.

1/5
Bank Clerk Bharti 2023: बैंक क्लर्क की नौकरी देश में लोकप्रिय नौकरियों में से एक है. इस पद के जरिए उम्मीदवार पूरे देश में सार्वजनिक क्षेत्र या सरकारी बैंकों में शामिल हो सकते हैं. बैंक क्लर्क पद पर काम करने वाले बेहतरी ग्राहक सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. बैंक क्लर्क के तौर पर काम करने वाले डायरेक्ट ग्राहक के संपर्क में रहते हैं और डेटा एंट्री जैसी विभिन्न बैंकिंग गतिविधियाँ जैसे काम करते हैं. क्लर्स पद पर काम करने के लिए कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं.
2/5
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, सहकारी बैंकों, निजी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में बैंक में क्लर्क की भर्ती के लिए आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा आयोजित की जाती है. बैंक क्लर्क परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 साल और अधिकतम 28 साल है.(Central Bank of India)
3/5
विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में Clerical Cadre के पद पर शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दो स्टेज एग्जाम में पास होना जरूरी है. उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों को पास करना होगा. इन दोनों चरणों को पास करने के बाद, उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को इस पद के लिए चुना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
बैंक क्लर्क परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करने के लिए कोई साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित नहीं की जाती. क्लर्क पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार के पास न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन होनी चाहिए. मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालय से वैध डिग्री हो.
5/5
बैंक क्लर्क परीक्षा के लिए कोई टाइपिंग टेस्ट नहीं है. बैंक क्लर्क परीक्षा एसबीआई के अलावा अन्य बैंकों में भर्ती के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित की जाती है. एसबीआई भर्ती के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करता है. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए उम्र में पांच साल की और अन्य पिछड़ा वर्ग वर्ग के लिए तीन वर्ष की छूट है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।