Advertisement
होमफोटोकरियर
8 महीने कोचिंग,4 साल घर पर तैयारी,किसान के बेटे ने चौथी बार में पास किया UPSC

Success Story: 8 महीने कोचिंग, 4 साल घर पर तैयारी, किसान के बेटे ने चौथे अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Last Updated:

UPSC CSE Result 2022: चार साल तक सब्र और मेहनत को निरंतर बनाए रखना वही समझता जिसने झेला हो. इस बीच तीसरे प्रयास तक प्रीलिम्स भी पास नहीं हुआ था. लोग कहते इंजीनियरिंग करके बैठा है. लेकिन घर वालों ने हिम्मत नहीं हारने दी.

1/5
UPSC CSE Result 2022: ये कहानी नालंदा (पटना) के भागन बीघा के अमरगांव के रहने वाले उत्कर्ष गौरव की है. उत्कर्ष गौरव ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2022 के रिजल्ट में AIR 709 पाई है. उत्कर्ष गौरव के परिवार में वे तीन बहन-भाई हैं. उत्कर्ष, उनका एक भाई और एक बहन. उनके पिता पेशे से किसान हैं, मां घर की कमान संभाले रहती हैं. शुरुआती पढ़ाई अपने राज्य से करने के बाद वे ग्रेजुएशन के लिए बेंगलुरु गए.
2/5
उत्कर्ष गौरव ने बेंगलुरु से मैकेनिकल इंजीनियरिंग 2018 में ग्रेजुएशन पूरी की. कॉलेज के समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने न ही आगे पढ़ाई की और न ही नौकरी की. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने की ठानी. सोशल मीडिया से दूरी बनाई. एक्टिवनेस वहां से कम की. ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए यूट्यूब से मदद ली.
3/5
तैयारी के लिए दिल्ली आए. पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री की 8 महिने कोचिंग ली. दिल्ली से तैयारी करने में खर्चा बहुत होता. फिर कोरोना का वक्त भी आया. घर लौट गए. घर में पैसे और समय दोनों बचे. घर का हेल्दी खाना. बीमारी से भी बचाए रखता था. दिल्ली छोड़ गांव लौटे और घर में ही तैयारी की. जो समझ नहीं आता, ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल से तैयारी करता. 2018 से 2022 तक तैयारी करते करते चार साल बीत गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
चार साल तक सब्र और मेहनत को निरंतर बनाए रखना वही समझता जिसने झेला हो. इस बीच तीसरे प्रयास तक प्रीलिम्स भी पास नहीं हुआ था. लोग कहते इंजीनियरिंग करके बैठा है. लेकिन घर वालों ने हिम्मत नहीं हारने दी. हौसला अफजाई करते. मन उदास नहीं रहने देते. उदास मन को परिवार का साथ मिले तो इंसान जी उठता है. 2022 में चौथे अटेंप्ट में, पहली बार मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचा.
5/5
चोथे प्रयास में भी, हर बार की तरह, यूपीएससी क्रैक करने के लिए दृढ़ निश्चई था. इसके लिए मेहनत, सब्र, लक हर एक चीज के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट आना चाहिए.चौथी बार मैंने इसी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।