Advertisement
होमफोटोकरियर
UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानें कितनी होगी सैलरी

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Edited by:
Last Updated:

upsc result 2022 salary of an IAS officer: IAS पद पर चुने गए कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के बाद अलग अलग काम सौंपा जाता है. इस मुताबिक उनके पद भी अलग होते हैं. इसमें उन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी, Secretary टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया/ Special Secretary टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, एडिशनल सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, जॉइंट सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, डायरेक्टर टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, डिप्टी सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, अंडर सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया जैसे पद मिलते हैं. जानिए इन पदों पर क्या सैलरी मिलती है.

1/8
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट 23 मई को जारी कर दिया. इसमें IAS, IFS, IPS, सेंट्रल सर्विस ग्रुप A, ग्रुप B पदों के लिए कैंडिडेट्स चुने गए. IAS पद पर कुल 180 कैंडिडेट्स चुने गए हैं. सभी कैंडिडेट्स अपने आप में खास हैं. विभिन्न रिपोर्ट्स बताती हैं कि जिन कैंडिडेट्स का चुनाव होता है, उनमें सबसे ज्यादा नंबर पाने वालों को IAS पद दिया जाता है. जानिए IAS को कितनी सैलरी मिलती है.
2/8
मिनस्ट्री ऑफ DoPT की अधिकारिक वेबसाइट dopt.gov.in पर  में दिए IAS (Pay) 2nd Amendment Rules, 2008 के डॉक्युमेंट के मुताबिक, Indian Administrative Service पद पर स्टेट गवर्मेंट के तहत जॉइ करने वालों की सैलरी अलग अलग, पद के मुताबिक होती है. जो पद ias को मिलते हैं उसमें Cabinet Secretary भी शामिल है.
3/8
कैबिनेट सचिव का पद आईएएस अधिकारी का सर्वोच्च पद है. कैबिनेट सचिव की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि कैबिनेट सचिवालय सीधे भारत के प्रधान मंत्री के अधीन आता है. Cabinet Secretary का पे स्केल 90,000 फिक्स बताया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/8
IAS ऑफिसर्स कैबिनेट सेक्रेटरी के अलावा और भी पदों पर काम करते हैं, जिसमें सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया/ Special Secretary टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, एडिशनल सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, जॉइंट सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, डायरेक्टर टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, डिप्टी सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया, अंडर सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया. dopt.gov.in पर दिए IAS (Pay) 2nd Amendment Rules, 2008 के मुताबिक सभी की सैलरी यहां बताई जा रही है.
5/8
Secretary टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया/ Special Secretary टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए सैलरी 80,000 रुपए महीना फिक्स बताई है. एडिशनल सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए सैलरी पे बैंड 4 के मुताबिक दी जाती है. जो कि 37400-67000 तक होती है. इसमें ग्रेड पे 12000 होता है. (ये डिटेल dopt.gov.in पर दी जानकारी के मुताबिक है.
6/8
जॉइंट सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए दी जाने वाली सैलरी भी पे बैंड 4 के मुताबिक होती है. इसमें सैलरी अमाउंट 37400-67000 तक और ग्रेड पे 10,000 रुपए महीना होता है. डायरेक्टर टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए सेलेक्शन ग्रेड: (पे बैंड 4: 37400-67000 और ग्रेड पे 8700 रुपए महीना होता है.) (फोटो सांकेतिक, ias देवयानी सिंह)
7/8
डिप्टी सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए सेलेक्शन ग्रेड: (पे बैंड 4: 37400-67000 और ग्रेड पे 8700 रुपए महीना होता है.) या जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के लिए पे बैंड-3: 15600-39100 रुपए तक और ग्रेड पे 7600 होता है.
8/8
अंडर सेक्रेटरी टू द गवर्मेंट ऑफ इंडिया पद के लिए, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के लिए पे बैंड-3: 15600-39100 रुपए तक और ग्रेड पे 7600 होता है. या सीनियर टाइम स्केल ग्रेड: पे बैंड- 3: 15600-39100 रुपए तक और ग्रेड पे 6600 रुपए तक होता है. (फोटो सांकेतिक, IAS Kajal Jawla)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।