देश की सबसे रहस्यमयी गुफा, पाई जाती है अंधी मछली, 4 महीने नहीं आ पाएंगे टूरिस्ट, सामने आई बड़ी वजह
Edited by:
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की कुटुमसर गुफा जाने के लिए अब 4 महीने का इंतजार करना पड़ेगा. गुफा को 15 जून से बंद कर दिया जाएगा. प्रबंधन ने इसे लेकर बड़ी जानकारी भी दी है. (रिपोर्ट- श्रीनिवास नायडू)
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित कुटुमसर गुफा 4 महीने के लिए बंद होने वाले है. कांगेर घाटी रास्ट्रीय उद्यान में कुटुमसर गुफा पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं. कुटुमसर गुफा को बारिश के चलते 15 जून से बंद कर दिया जाएगा. दरअसल, बारिश के चलते गुफा में पानी भर जाने से पर्यटकों के लिए खतरा बना रहता है. यही कारण है कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए 4 महीने के लिए इसके बंद करने का फैसला लिया है.
अब इस गुफा को देखने के लिए पर्यटकों को अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा. बता दें कि गुफा दरभा इलाके में मौजूद नेशनल पार्क में स्थित हैं. पास के गांव ‘कोटमसर के नाम से ही इस गुफा का नाम कुटुमसर गुफा रखा गया. इस गुफा की देखने नीचे 20 फीट तक उतरना पड़ता है.
Advertisement
इसके अंदर 70 से अधिक गुफा के अलग -अलग मुहाने है. इसके अलावा इस गुफा के छतों में अद्भुत प्राकृतिक संरचनाएं बनी हुई हैं. सुंदर चुने हुए पत्थर से बने स्टेलाइटाइट और स्टैलेग्माइट की आकृतियां देखने लायक होती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
कुटुमसर गुफा को देखने के लिए अलग-अलग राज्यों से लाखों की संख्या में पर्यटक हर साल बस्तर पहुंचते हैं. इस गुफा में बहुत अधिक अंधेरा रहता है. जब इन पर टॉर्च की रौशनी पड़ती है तो यहां चूना पत्थर से बनी विभिन्न आकृतियां चमक उठती है. इतना ही नहीं इसी गुफा में अंधी मछलियां भी पाई जाती.
यही वजह है कि पूरी दुनिया से लोग कुटुमसर गुफा को देखने आते है, लेकिन अब इस गुफा के कपाट 4 महीने के लिए बंद हो जाएंगे. बस्तर में समय से मानसून के पहुंचने से गुफा को देखने में रोक लग जाएगा. वहीं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बारिश में गुफा को बंद किया जाएगा. फिर अक्टूबर महीने में यह गुफा दोबारा खोला जाएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।