PHOTOS: छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार का बुलडोजर एक्शन, लालपुर हत्याकांड के मास्टर माइंड का टूटा दुकान
Last Updated:
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर में हुए एक चरवाहे की हत्या के मामले में अब सरकार और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्य आरोपी के दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है. बता दें कि कवर्धा में पहली बार किसी अपराधी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है.
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए एक निर्मम हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झरझोर कर रख दिया था. लालपुर इलाके में एक चरवाहे को मौते के घाट उतार दिया था. अब गुरुवार को लालपुर हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है.
लालपुर हत्याकांड के आरोपी के दुकान पर पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन किया है. आरोपी अयाज खान की आटा चक्की को जमींदोज कर दिया गया है. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान इलाके में तैनात किए गए थे. कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच पारा का यह पूरा मामला है.
Advertisement
कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि 21 जनवरी की रात को साधराम यादव की 6 युवकों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अयाज खान है. इसके ऊपर पहले से ही 9 मामले दर्ज हैं. घटनास्थल पर पुलिस को मोबाइल और लैपटॉप मिला था. आरोपी ने रेसिडेंशल एरिया में कमर्शियल यूज करते हुए प्रॉपर्टी बना रखी थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि प्रशासन की तरफ से गुरुवार को इनके अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है. अयाज इस हत्याकांड का मास्टर माइंड था. अब बाकी के आरोपियों के अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है. इन पर भी प्रशासन की बुलडोजर चलेगा.
कुछ दिन पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मृतक साधराम यादव के परिवार से मुलाकात की थी. इस दरौन परिवार के लोगों ने आरोपियों के लिए फांसी की मांग की थी. डिप्टी सीएम ने परिवार को कड़ी कार्रवाई की आश्वासन भी दिया था.
Advertisement
बता दें कि शनिवार रात चरवाहा साधराम यादव गौ शाला से अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान लालपुर कला गांव में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी थी. साधराम जब घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की. फिर मालूम हुआ कि उनका शव लालपुर नर्सरी के पास मिला है. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।