पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की जानलेवा लापरवाही, सेल्फी के चक्कर में दे रहे मौत को न्योता, Photos
Last Updated:
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के प्राकृतिक स्थल जो अपनी सुंदरता व खासियत के लिए लोगों को आकर्षित करते हैं. बारिश के दिनों में झरने, पहाड़, जंगल की सुंदरता और भी बढ़ जाती है. यहां पर्यटकों के आने का सिलसिला भी बढ़ता है, लेकिन कई बार पर्यटक लापरवाही करते हैं, जिसके चलते उनकी जिंदगी पर भी खतरा मंडराने लगता है.
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक पिकनिक स्पॉट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यहां आने वाले युवा वर्ग की लापरवाही मौत को भी न्योता देती नजर आ रही है.
कवर्धा के एक झरने व ऊंचे पहाड़ में जाकर युवा सेल्फी लेने के फेर में वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. जबकि बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है. बारिश के चलत कभी भी नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है.
Advertisement
ऐसे में लोग बीच झरने के बीच जाकर फोटो खींचा रहे हैं. ऊंचे पहाड़ की चोटी से छलांग रहे हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए ही खतरा है. लेकिन मामले में प्रशासन की भी गलती नजर आ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
कवर्धा में ऐसे ज्यादातर पिकनिक स्पॉट पर कोई भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है. लोग अपनी मर्जी से जो चाहे कर रहे जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।