Kawardha Accident: कवर्धा में एक साथ जलीं 19 चिताएं, जिसने देखा वो रो दिया, Photos देख भर आएगा आपका भी दिल
Edited by:
Last Updated:
पूरे छत्तीसगढ़ में मातम पसरा हुआ है. प्रदेश के कवर्धा जिले में जब 19 चिताएं एक साथ जलीं तो लोग नजारा देखकर रो दिए. लोगों ने नम आंखों से 19 मृतकों को अंतिम विदाई दी. इतनी सारी चिताओं को देखने हजारों लोग श्मशाम घाट पहुंचे. इधर, सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है. (रिपोर्ट-मनीष मिश्रा)
इस अंतिम संस्कार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए. इस हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले में अत्यंत हृदय विदारक पीड़ादायक घटना हुई है. मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. परिजनों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. सहायता राशि देने की घोषणा भी सरकार ने की है. सरकार ऐसी दुख की घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है.
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कुम्हारी की घटना में हमने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर करवाई होगी. हमारी कोशिश है कि इस तरह की घटनाएं रोकी जाएं. इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है. कई अभियान भी चलाये जा रहे हैं. हम आगे ठोस और मजबूत कदम उठाएंगे.
Advertisement
गौरतलब है कि 20 मई को कवर्धा जिले के कुकदुर थाना इलाके के बाह पानी गांव में खौफनाक हादसा हो गया था. इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की थी. यह दुर्घटना उस वक्त हुई थी जब पिकअप वाहन तेज रफ्तार में मजदूरों को लेकर वापस लौट रहा था. इस दौरान ढाल पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह कई फीट नीचे खाई में पलट गई. उस वक्त गाड़ी में 30 से 35 लोग लोग सवार थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
घटना होते ही पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया था. नेताओं से लेकर अधिकारी तक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हादसे से वक्त ड्राइवर ने सबसे बोला कूदो, तो, जो पुरुष थे, वो कूद गए, लेकिन महिलाएं नहीं कूद सकीं. इसलिए इस हादसे में मृत महिलाओं की संख्या ज्यादा है. इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और सभी को अस्पताल भिजवाया गया.
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 19 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.'
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।