kawardha Accident Photos: आखिरी वक्त पर क्या बोला था ड्राइवर, महिलाओं की ही क्यों हुई मौत, PM मोदी ने जताया दुख
Edited by:
Last Updated:
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 20 मई को खौफनाक हादसा हो गया. इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों में 17 महिलाएं एक पुरुष शामिल हैं. ये हादसा कुकदुर थाना इलाके के बाह पानी गांव में हुआ. यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब पिकअप वाहन तेज रफ्तार में मजदूरों को लेकर वापस लौट रहा था. इस दौरान ढाल पर ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वह कई फीट नीचे खाई में पलट गई. उस वक्त गाड़ी में 30 से 35 लोग लोग सवार थे. (रिपोर्ट-मनीष मिश्रा)
ये सभी मजदूर जंगल से तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे थे. इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.
हादसे को लेकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 30-35 लोग सवार थे. ये सभी तेंदू पत्ता तोड़ने यहां आए थे. ये घाटी काफी संकरी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोड़ आते ही गाड़ी पलट गई. कैसे पलटी, ये जांच में पता चल सकेगा. मृतकों के परिजनों को तत्काल दी जाने वाली आर्थिक मदद दे दी गई है. अब वन विभाग के नियमों के मुताबिक आर्थिक मदद दी जाएगी. मृतकों के परिजनों को शेष आर्थिक मदद पूरी जांच के बाद ही दी जाएगी. इस हादसे में जो घायल हैं उन्हें बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है. जरूरत पड़ी तो उन्हें रायपुर भी भेजा जाएगा. इस दुर्घटना के दौरान जो लोग पिकअप से कूद गए उनकी जान बच गई.
Advertisement
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विधायक ने मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार की आर्थिक सहायता दी है. हादसे से वक्त ड्राइवर ने सबसे बोला कूदो, तो, जो पुरुष थे, वो कूद गए, लेकिन महिलाएं नहीं कूद सकीं. इसलिए इस हादसे में मृत महिलाओं की संख्या ज्यादा है. इसके बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और सभी को अस्पताल भिजवाया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
लोगों ने बताया कि हादसे होते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई. उनकी आवाजें सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर दौड़े. लेकिन खाई काफी गहरी थी. लोगों को नीचे पहुंचने में थोड़ा समय लगा. इसके बाद जब कई लोग आ गए तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई. इस हादसे में कई लोगों के शरीर देखने की हालत में नहीं थे.
हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.'
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।