PHOTOS: मूंछों वाले भगवान राम का मंदिर, साथ हैं माता सीता और लक्ष्मण, नहीं देखी होगी ऐसी दुर्लभ प्रतिमा
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: आपने भगवान राम और माता सीता की कई मूर्तियां देखी होंगी. लेकिन छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में श्री राम की एक ऐसी अनोखी प्रतिमा है जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा. आइए जानते हैं क्या है इस मंदिर की खासियत
आज पूरा देश अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खुशियां मना रहा है. छत्तीसगढ़ में भी दीवाली की तरह माहौल बना हुआ है. इसी कड़ी में हम आपको भगवान श्रीराम से जुड़ी एक रोचक जानकारी देते हैं. कवर्धा जिले के पंडरिया में भगवान श्रीराम की दुर्लभ प्रतिमा स्थापित है. यहां भगवान राम की छोटे भाई लक्ष्मण और माता जानकी के साथ तकरीबन 200 साल पुरानी प्रतिमा विराजमान है.
यह केवल एक सुंदर प्रतिमा नहीं है, इसमें भगवान राम और लक्ष्मण की मूंछे हैं, जो उनकी प्रतिमा को दूसरे जगह की प्रतिमा से अलग करती है. बेहद खुबसूरत इस प्रतिमा के जैसे दूसरी प्रतिमा प्रदेश में कहीं नहीं है. यह अपने आप में अद्भूत है, जिसे देखने के बाद नजर नहीं हटती है.
Advertisement
देश प्रदेश में तो लोगों ने भगवान राम-लक्ष्मण और माता जानकी की कई प्रतिमा देखे हैं. तीनों की पूजा की जाती है. उनके कई मंदिर है, जहां भक्त दर्शन-पूजन के लिए जाते हैं. लेकिन कवर्धा के पंडरिया स्थित राम-जानकी जमात मंदिर के प्रतिमा की बात ही कुछ अलग है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
पंडरिया के श्रीराम-जानकी जमात मंदिर को लेकर सही-सही कोई जानकारी नहीं है. फिर भी लोगों का कहना है कि यह मंदिर 200 से 300 साल पुराना है. यहां भगवान की नयनाभिराम मूर्ति स्थापित है, जिसमें उनकी मूंछे हैं, जो कहीं और नहीं दिखाई देती है. इस मंदिर से लोगों की अपार श्रद्वा और आस्था जुड़ी हुई है.
इतिहासकार भी इस मंदिर की सही जानकारी नहीं बता पा रहे है. इतना तो साफ है कि पंडरिया में राजपरिवार था, जिसके अधीन कवर्धा भी आता था. माना जा रहा है कि उस समय के राजा ने इसकी स्थापना कराई होगी. इसके बाद वैष्णव परिवार इसकी सालों से देखरेख कर रहे हैं. इस मंदिर की प्रतिमा की खासियत यह है कि यहां राम-लक्ष्मण के मूंछे हैं, जो कहीं नहीं देखने को मिलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।